Live
Search
Home > Business > Pan Card Rules 2026: Pan Card के नियमों में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, गाड़ी खरीदने से होटल के बिल तक जानें कहां-कहां देना होगा पैन कार्ड

Pan Card Rules 2026: Pan Card के नियमों में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, गाड़ी खरीदने से होटल के बिल तक जानें कहां-कहां देना होगा पैन कार्ड

कैश डिपॉजिट करने से लेकर किसी नई कार को खरीदने तक में इस बदलाव का असर देखने के लिए मिल सकता है. चलिए जानते हैं सरकार द्वारा पैन कार्ड के नियमों में कौन से बदलाव जाने वाले हैं. हालांकि, यह बदलाव एक अप्रेल से लागु हो सकते हैं.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 11, 2026 17:35:52 IST

Mobile Ads 1x1

Pan Card Rules 2026: सरकार ने आयकर नियमों के साथ-साथ पैन कार्ड में भी कुछ नए बदलाव किए हैं. हाल ही में सरकार ने साल 1961 से चले आ रहे हैं इनकम टैक्स एक्ट को बदलकर ITR-1 में कुछ नए नियम निकाले हैं. हालांकि, नए इनकम टैक्स नियमों को अभी लागू नहीं किया गया है. इन नियमों को एक अप्रेल से लागू किया जाएगा. अब केंद्र सरकार द्वारा पैन कार्ड को लेकर भी कुछ बदलाव किए जा रहे हैं. जो आपकी रोजमर्रा के जीवन से जुड़ा है और आपकी डेली लाइफ में सीधेतौर पर असर करेगा.

कैश डिपॉजिट करने से लेकर किसी नई कार को खरीदने तक में इस बदलाव का असर देखने के लिए मिल सकता है. चलिए जानते हैं सरकार द्वारा पैन कार्ड के नियमों में कौन से बदलाव जाने वाले हैं. हालांकि, यह बदलाव एक अप्रेल से लागु हो सकते हैं. 

1. पैसे जमा करने पर बदलाव 

देश में नए पैन कार्ड नियमों के तहत अब कोई भी व्यक्ति अगर बैंक में 10 लाख रुपये तक जमा करा सकता है, इसके लिए अब आपको पैन कार्ड देने की जरूरत नहीं है. अब तक 50 हजार रुपये से ज्यादा जमा कराने पर भी पैन कार्ड देना अनिवार्य होता था. अब आप बिना किसी निगरानी के 10 लाख रुपये तक आसानी से बैंक में जमा करा सकते हैं. 

2. रियल एस्टेट के लिए बढ़ाई गई सीमा 

अब सरकार द्वारा रियल एस्टेट सेक्टर में अचल संपत्ति की बिक्री और खरीदी के लिए पैन कार्ड की सीमा को 20 लाख रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया है. पहले यह सीमा केवल 10 लाख रुपये तक ही थी. माना जा रहा है कि इससे रियल एस्टेट सेक्टर में डिमांड बढ़ सकती है. 

3. हॉस्पिटैलिटी में भी किए गए बदलाव 

सरकार द्वारा न केवल अन्य सेक्टर्स बल्कि हॉस्पिटैलिटी में भी कुछ बदलाव किए गए हैं. दरअसल, पहले किसी भी होटल या इवेंट का बिल अगर 50 हजार रुपये होता था तो उसपर आपको पैन कार्ड दिखाना होता था, लेकिन अब इस सीमा को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है. यानि अब आप होटलों, रेस्तरां, बैंक्वेट हॉल आदि में एक लाख रुपये तक की पेमेंट आसानी से कर सकते हैं. 

4. गाड़ी लेने में भी हुए बदलाव 

नए पैनकार्ड नियमो के तहत अब 5 लाख रुपये से ज्यादा की कार या कोई टू-व्हीलर वाहन खरीदने पर आपको पैन कार्ड देना होगा. पहले आपको सभी गाड़ियों को खरीदने पर पैन कार्ड देना अनिवार्य था फिर वह चाहे 50 हजार रुपये की ही क्यों न हो. 

MORE NEWS

Home > Business > Pan Card Rules 2026: Pan Card के नियमों में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, गाड़ी खरीदने से होटल के बिल तक जानें कहां-कहां देना होगा पैन कार्ड

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 11, 2026 17:35:52 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS