होम / Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं, जानें अपने शहरों के नए भाव

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं, जानें अपने शहरों के नए भाव

Rajesh kumar • LAST UPDATED : November 30, 2023, 6:19 am IST

India News(इंडिया न्यूज),Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमत को लेकर हर आम नागरिक की नजर पैनी रहती है। 30 नवंबर के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। 30 नवंबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 30 नवंबर को भी पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों को स्थिर रखा गया है, आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कुछ राज्यों में बदला है भाव?

केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन कुछ राज्यों ने VAT में हल्की बढ़ोकतरी की है, जिसके बाद उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़े हैं। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली समेत इन नगरों का हाल

शहर          पेट्रोल       डीजल

दिल्ली       96.72     89.62
बेंगलुरु      101.94    87.89
लखनऊ      96.57     89.76
नोएडा        96.79     89.96
गुरुग्राम      97.18     90.05
चंडीगढ़       96.20     84.26
पटना       107.24     94.04

OMCs जारी करती हैं दाम

देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं। घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं।

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं। इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT