Live
Search
Home > Business > पोस्ट ऑफिस की ये जीरो रिस्क स्कीम देगी हर महीने 17 हजार की रेगुलर इनकम, जानें कितना और कैसे कर सकते हैं निवेश

पोस्ट ऑफिस की ये जीरो रिस्क स्कीम देगी हर महीने 17 हजार की रेगुलर इनकम, जानें कितना और कैसे कर सकते हैं निवेश

अगर आप सीनियर सिटिजन हैं तो आप रिटायरमेंट के बाद सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) में निवेश करके हर महीने 17000 रुपये की रेगुलर इनकम कमा सकते हैं. इस स्कीम में किसी प्रकार का जोखिम या फ्रॉड होने का खतरा नहीं है. चलिए आपको विस्तार से बताते हैं इस योजना के बारे में.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 10, 2026 19:25:35 IST

Mobile Ads 1x1

Post Office Schemes: पोस्ट ऑफिस आज भी निवेश के लिए एक सुरक्षित और बेहतर विकल्प माना जाता है. पोस्ट ऑफिस में रेकरिंग अकाउंट RD, किसान विकास पत्र जैसी कई स्कीम हैं, जो न केवल आपके पैसे को कुछ समय में दोगुना कर देते हैं बल्कि, एक रेगुलर इनकम भी जनरेट करके देते हैं. पोस्ट ऑफिस के जरिए आप फिक्स्ड डिपॉजिट करके भी रेगुलर इनकम ले सकते हैं. पोस्ट ऑफिस एक सरकारी बॉडी है, जो आपके पैसों को सुरक्षित रखकर आपको उसका ब्याज देती है.

अगर आप सीनियर सिटिजन हैं तो आप रिटायरमेंट के बाद सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) में निवेश करके हर महीने 17000 रुपये की रेगुलर इनकम कमा सकते हैं. इस स्कीम में किसी प्रकार का जोखिम या फ्रॉड होने का खतरा नहीं है. चलिए आपको विस्तार से बताते हैं इस योजना के बारे में. 

क्या है सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS)

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम एक सरकारी योजना है, जिसका लाभ आप पोस्ट ऑफिस से उठा सकते हैं. इस स्कीम में रिस्क बिलकुल जीरो है और फायदा काफी अच्छा माना जाता है. इस स्कीम के तहत एक लंप सम अमाउंट इनवेस्ट करके आप 8.2 प्रतिशत का सालाना ब्याज ले सकते हैं. इसके लिए आपको ज्वॉइंट अकाउंट खुलवाना होगा. इस स्कीम के तहत आप 1000 रुपये से लेकर 30 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. इन पैसों पर आपको 8.2 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिलता है. इस स्कीम के तहत आपको हर तीसरे महीने में ब्याज मिलता रहेगा. 

कौन ले सकता है यह स्कीम? 

यह स्कीम केवल 60 साल से ज्यादा के बुजुर्गों के लिए है. हालांकि, डिफेंस से रिटायर्ड कर्मचारी इस स्कीम को 50 से 60 साल की उम्र के बीच ले सकते हैं. साथ ही VRS लेने वाले कर्मचारी 55 से 60 की उम्र के बीच इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. यह स्कीम केवल 5 साल तक के लिए ही होती है. हालांकि, मैच्योर होने के बाद आप 3 साल के लिए इसे आगे बढ़ा सकते हैं. यही नहीं, अगर आप टैक्सपेयर हैं तो 80 C के तहत आपको इसमें टैक्स की भी बचत मिलती है. 

हर महीने मिलेगी 17000 रुपये की आमदनी

अगर आप 60 साल से ऊपर हैं तो आपको इस स्कीम में 25 लाख रुपये का निवेश करना होगा. अब आपको हर साल इस अमाउंट का 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा, जोकि 2.05 लाख रुपये बनता है. अब इसे 12 महीनों से भाग करें तो यह 17,083 रुपये बन रहा है. लेकिन, आप इस पैसे को हर महीने नहीं निकालकर तीसरे महीने में निकाल सकते हैं, जोकि कुल 51,250 रुपये बनते हैं. यह अमाउंट आपको हर तीसरे महीने में मिलता रहेगा.

MORE NEWS

Home > Business > पोस्ट ऑफिस की ये जीरो रिस्क स्कीम देगी हर महीने 17 हजार की रेगुलर इनकम, जानें कितना और कैसे कर सकते हैं निवेश

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 10, 2026 19:25:35 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS