<
Categories: BusinessBusiness News

PPF Vs SIP कहां और कैसे करना चाहिए निवेश? जानें 15 साल इनवेस्ट करने के बाद कहां मिलेंगे ज्यादा पैसे

ज्यादातर लोगों का झुकाव आज के समय में SIP और म्यूच्युअ फंड्स पर रहता है, लेकिन PPF के बारे में बहुत से लोग नहीं जानते हैं. जबकि, निवेश के मामले में पीपीएफ स्कीम काफी दमदार और टिकाऊ साबित होती है. चलिए जानते हैं दोनों में से कहां निवेश करना आपके लिए ठीक रहेगा.

PPF Vs SIP which is best: आज की महंगाी के दौर में पैसे बचाना किसी चुनौती से कम नहीं है. लेकिन, यह भी सही है कि अगर सेविंग न की जाए तो आने वाले समय में गुजर-बसर कर पाना या अन्य जिम्मेदारियां निभाना मुश्किल हो जाएंगी. कुछ लोग पैसे बचाने के लिए शॉर्ट टर्म इनवेस्टमेंट करते हैं. लेकिन, कम समय के लिए की गई सेविंग्स हमेशा आपको कम रिटर्न ही देती हैं. इसलिए आपको कम से कम 15 साल के लिए लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट प्लान्स चुनने चाहिए.

ज्यादातर लोगों का झुकाव आज के समय में SIP और म्यूच्युअ फंड्स पर रहता है, लेकिन PPF के बारे में बहुत से लोग नहीं जानते हैं. जबकि, निवेश के मामले में पीपीएफ स्कीम काफी दमदार और टिकाऊ साबित होती है. चलिए जानते हैं दोनों में से कहां निवेश करना आपके लिए ठीक रहेगा. 

क्या PPF में निवेश करना फायदेमंद

PPF में निवेश करना निश्चितौर पर एक फायदेमंद और किफायती सौदा है. PPF स्कीम कम से कम 15 सालों के लिए किसी भी सरकारी बैंक और पोस्ट ऑफिस द्वारा खोली जाती है. हालांकि, मैच्योर हो जाने के बाद आप इसे 5 साल के लिए एक्सटेंड भी करा सकते हैं. इस स्कीम में आप हर साल 500 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. इस राशि पर आपको हर साल 7.1 फीसदी का ब्याज मिलता है. अगर आप 15 सालों तक हर साल 1.5 लाख रुपये निवेश करते हैं तो आपके 22 लाख 50 हजार रुपये जमा हो जाएंगे और इसपर लगभग 7 से 8 लाख का ब्याज लगकर यह कुल 30 लाख रुपये के आस-पास हो जाएंगे. 

SIP में निवेश करना कितना सही

SIP आजकल अधिकांश लोगों के निवेश करने का जरिया बन चुका है. लेकिन, पीपीएफ के मुकाबले इसमें आपको 7.1 प्रतिशत का फिक्ड ब्याज नहीं मिलता है. बल्कि, इसका ब्याज आपको शेयर मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव के आधार पर देखने के लिए मिलता है. हालांकि, SIP का औसतन ब्याज 12 से 14 फीसदी माना जाता है. लेकिन, गलत फंड में एसआईपी करने पर कई बार आपको अपना मूल धन भी गंवाना पड़ सकता है. हालांकि, यह भी हो सकता है कि आपका फंड या शेयर अच्छा पर्फॉम करे और आपको 20 से 25 प्रतिशत का भी ब्याज दे दे. 

PPF और SIP में से किसमें निवेश करना बेस्ट

अगर आप निवेश करने का एक सुरक्षित विकल्प खोज रहे हैं तो ऐसे में PPF एक बेहतर और किफायती इनवेस्टमेंट मानी जाती है. इसमें पैसे निवेश करने से आपको हर साल फिक्स्ड ब्याज मिलता है. वहीं, SIP में निवेश करना तब ठीक है जब आप एक अच्छा फंड चुनकर पैसे लगाते हैं. लेकिन, SIP को एक जोखिमभरा निवेश माना जाता है. एसआईपी का ब्याज शेयर बाजार की पर्फॉमेंस पर निर्भर करता है. हालांकि, अगर आप 15 साल के लिए एसआईपी कर रहे हैं तो हो सकता है कि यह आपको पीपीएफ से ज्यादा रिटर्न दे. लेकिन, पीपीएफ मैच्योर होने पर आपको टैक्स नहीं देना होता है. वहीं, एसआईपी में 10 से 15 फीसदी टैक्स भी भरना पड़ता है. जानकारों की मानें तो सुरक्षित निवेश के लिए पीपीएफ एक बेहतर विकल्प है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Share
Published by
Kunal Mishra

Recent Posts

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हवन का तरीका

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…

Last Updated: October 18, 2026 22:38:25 IST

Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…

Last Updated: October 18, 2026 21:53:56 IST

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST