UP T20 League Opening Ceremony: CM योगी की मौजूदगी, शंकर महादेवन-जस्मिन सैंडलस का जादू और ड्रोन शो! आज से शुरू हो रहा UP T20 का रोमांच. जानें मैच का शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स.
आज से शुरू हो रहा UP T20 का रोमांच. जानें मैच का शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स.
UP T20 League Opening Ceremony: लखनऊ का भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम शुक्रवार से क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा रहा है. यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का शानदार आगाज एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हो रहा है, जहाँ मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात के साथ-साथ दर्शकों को सुरों की महफ़िल और आधुनिक टेक्नोलॉजी का बेजोड़ संगम देखने को मिलेगा.
लीग के पहले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन काशी रुद्राक्ष का सामना उपविजेता रही मेरठ मावेरिक्स से होगा. क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास बात यह है कि इस लीग का सीधा प्रसारण भारत में ‘स्टार स्पोर्ट्स 2’ पर होगा, जबकि दुनिया भर के 150 से अधिक देशों में भी प्रशंसक इसका आनंद ले सकेंगे.
मैच की पहली गेंद फेंके जाने से ठीक पहले इकाना स्टेडियम की शाम बॉलीवुड और पंजाबी संगीत के नाम रहेगी. मशहूर संगीतकार शंकर महादेवन और गायिका जैस्मिन सैंडलस अपनी लाइव परफॉर्मेंस से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे. इसके अलावा एक शानदार लाइट शो और आसमान में तैरते जगमगाते ड्रोन्स का शो इस शाम को और यादगार बनाएगा. खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे.
इस सीजन में छह फ्रेंचाइजी टीमों के बीच कुल 34 मैच खेले जाएँगे. पूरे टूर्नामेंट को दो चरणों में बाँटा गया है:
टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले गुरुवार को आयोजित कैप्टन मीट में यूपी टी-२० लीग गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर ने ‘स्पीड हंट’ पहल के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बिना किसी ट्रायल फीस के प्रदेश के कोने-कोने से तेज़ गेंदबाज़ों को खोजने का प्रयास किया गया.
इसी खोज के दौरान 144 से 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंद फेंकने वाला एक युवा प्रतिभा सामने आया. मिनी-ऑक्शन में इस गेंदबाज़ को हासिल करने के लिए फ्रेंचाइजियों में ज़बरदस्त होड़ दिखी और ₹2.50 लाख के बेस प्राइस वाला यह खिलाड़ी अंततः ₹21.50 लाख में बिका.
कैप्टन मीट के दौरान विभिन्न टीमों के कप्तानों और प्रतिनिधियों ने अपनी रणनीतियों पर बात की:
लखनऊ फॉल्कन्स: कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने माना कि पिछले दो सीजन टीम की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे, लेकिन इस बार सभी कमियों को दूर कर एक बेहद संतुलित टीम तैयार की गई है.
मेरठ मावेरिक्स: कप्तान रिंकू सिंह ने अपनी टीम के अनुभव पर भरोसा जताते हुए कहा कि लगातार तीन सीजन फाइनल खेलने और एक बार खिताबी जीत हासिल करने का रिकॉर्ड उनकी टीम को मनोवैज्ञानिक बढ़त देता है.
काशी रुद्राक्ष: कप्तान करन शर्मा के अस्वस्थ होने के कारण टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे उपेंद्र यादव ने कहा कि उनकी टीम खिताब की रक्षा करने के लिए पूरी तरह तैयार है.
अन्य कप्तान: कानपुर सुपरस्टार्स के समीर रिज़वी, नोएडा किंग्स के माधव कौशिक और गोरखपुर लायंस के आर्यन जुयाल ने इस लीग को राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का एक बेहतरीन मंच बताया.
उद्घाटन समारोह से महज़ एक दिन पहले तक छह में से किसी भी फ्रेंचाइजी ने अपनी पूरी 25 सदस्यीय टीम की आधिकारिक सूची सार्वजनिक नहीं की थी. 24 जुलाई को आगरा में हुई मिनी-ऑक्शन के बाद हर टीम में 18 खिलाड़ी शामिल थे, जिसके बाद टीमों को राज्य स्तरीय ट्रायल के ज़रिए 7 अतिरिक्त खिलाड़ियों को चुनने का मौका दिया गया था.
Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…
Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…
Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान कर…
MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…
Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र की महाष्टमी 19 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी. ज्योतिषीय मान्यताओं…