<
Categories: BusinessBusiness News

कौन हैं शिव किशन अग्रवाल? जानें Haldiram Group की फैमिली और उनकी नेटवर्थ के बारे में सबकुछ

बहुत से लोग नहीं जानते कि किशन अग्रवाल आखिर है कौन और हल्दीराम के अलावा उनके कौन-कौन से बिजनेस हैं. चलिए जानते हैं किशन अग्रवाल और उनकी फैमिली के बारे में.

देश में शादियां तो हमेशा होती रहती हैं, लेकिन कुछ शादियां काफी खास होने के चलते हमेशा सुर्खियों में रहती है. ऐसे ही नागपुर में हल्दीराम ग्रुप के चेयरमैन किशन अग्रवाल के फैमिली में हो रही शादी इन दिनों काफी चर्चा में है. इस शादी में तमाम बड़े सेलेब्स और जाने-माने बिजनेसमैन आ रहे हैं. हाल ही में फिल्म अभिनेता शहित कपूर को संगीत में पर्फॉम करते हुए देखा गया है. अनंत अंबानी की तरह ही यह शादी भी अपनी लग्जरी और ग्रैंड अरेंजमेंट्स को लेकर चर्चा में है.

बहुत से लोग नहीं जानते कि किशन अग्रवाल आखिर है कौन और हल्दीराम के अलावा उनके कौन-कौन से बिजनेस हैं. चलिए जानते हैं किशन अग्रवाल और उनकी फैमिली के बारे में. 

शिव किशन अग्रवाल के कौन-कौन से बिजनेस हैं

सबसे पहले आपको बता दें कि किशन अग्रवाल हल्दीराम के चेयरमैन हैं. वे हल्दीराम की तीसरी पीढ़ हैं, जो बिजनेस को आगे बढ़ा रहे हैं. उन्हें भुजिया किंग के नाम से भी जाना जाता है. वे मूल रूप से नागपुर में हल्दीराम समेत अपने अन्य बिजनेस चला रहे हैं. नागपुर में वे कई अन्य सेक्टर्स में भी डील करते हैं. दरअसल, हल्दीराम की शुरुआत शिव किशन के ग्रैंडफादर गंगा बिशन अग्रवाल द्वारा की गई थी. जिसे अब अग्रवाल फैमिली के लोग मिलकर चला रहे हैं. बिजनेस शहरों के हिसाब से सभी में अलग-अलग बंटा हुआ है. 

शिव किशन अग्रवाल की फैमिली में कौन-कौन है

अग्रवाल फैमिली में कई लोग हैं, जो अलग-अलग ब्रांच संभालते हैं. कंपनी के संस्थापक गंगाबिशन अग्रवाल के बाद उनके बेटे मूलचंद अग्रवाल ने बिजनेस को दशकों तक देखा, जिसके बाद अब उनके बेटे यानि गंगाबिशन अग्रवाल के पोते शिवकिशन, मनोहरलाल, मधुसुदन अग्रवाल और शिव रतन अग्रवाल हैं, जो फिलहाल हल्दीराम ग्रुप का बिजनेस देख रहे हैं. बात करें अगर कंपनी के नेटवर्थ की तो कंपनी की कुल वर्थ 7000 करोड़ रुपये मानी जाती है. मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी की रियल टाइम नेटवर्थ अभी $3.3 billion है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Share
Published by
Kunal Mishra

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST