<
Categories: Career

IPS Story: B.Pharma की डिग्री, फिर UPSC में हासिल की 596 रैंक, अब अचानक चर्चा में क्यों बनी हैं ये IPS Officer

UPSC CSE की परीक्षा पास करने के बाद आईपीएस अधिकारी बनते हैं और अनुभव के साथ प्रमोशन पाते हैं. इसके बाद कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.

UPSC IPS Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद अधिकारियों को आईपीएस के रूप में नियुक्ति मिलती है. अनुभव और सेवा अवधि के आधार पर उनका प्रमोशन होता है और अलग-अलग जिम्मेदार पदों पर तैनाती दी जाती है. प्रमोशन के बाद ही किसी जिले का पुलिस अधीक्षक या एसपी बनने का मौका मिलता है, जहां कई प्रशासनिक और राजनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. हाल ही में ऐसी ही स्थिति हरियाणा में देखने को मिली, जब एक पब्लिक ग्रीवांस रिड्रेसल मीटिंग के दौरान मंत्री अनिल विज और कैथल की एसपी उपासना यादव (IPS Upasana Yadav) के बीच सस्पेंशन आदेश को लेकर तीखी बहस हुई.

हरियाणा के एनर्जी, ट्रांसपोर्ट और लेबर विभाग के मिनिस्टर विज ने आरोपी ऑफिसर को तुरंत सस्पेंड करने का आदेश दिया. लेकिन SP उपासना यादव ने स्पष्ट किया कि आरोपी ऑफिसर वर्तमान में कुरुक्षेत्र में पोस्टेड है और इसलिए उसे सस्पेंड करने का अधिकार केवल कुरुक्षेत्र के SP या राज्य के DGP के पास है. वायरल वीडियो में विज ने लगातार यादव से अनुरोध किया कि वह DGP को आदेश की जानकारी दें.

विज ने कहा कि मैं कह रहा हूं, उसे सस्पेंड करो. तुम्हें बस मेरे आदेश पूरे करने हैं. इसके बावजूद यादव ने शांतिपूर्वक कहा कि उनके पास ऐसा अधिकार नहीं है. इस बहस के दौरान कुछ समर्थकों ने विज की तारीफ़ की, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक तनाव बढ़ गया. अंततः मीटिंग SP द्वारा DGP को कार्रवाई के लिए अनुरोध भेजने पर समाप्त हुई.

B.Pharma की डिग्री के बाद बनीं IPS

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उपासना यादव 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल कैथल जिले में सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद पर तैनात हैं. इससे पहले उनका तबादला भोंडसी स्थित रीजनल ट्रेनिंग सेंटर में हुआ था, लेकिन बाद में उन्हें दोबारा कैथल भेजा गया, जहां उन्होंने जिले की 50वीं एसपी के रूप में जिम्मेदारी संभाली. हरियाणा के नांगल मुंडी गांव से ताल्लुक रखने वाली उपासना ने आईपीएस बनने से पहले फार्मेसी में डिग्री हासिल की थी और फिर यूपीएससी परीक्षा पास कर सेवा में आईं. 

UPSC में हासिल की 596 रैंक

IPS उपासना यादव ने UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 596 और OBC कैटेगरी में रैंक 95 हासिल की थी. उन्होंने गुरुग्राम में सेल्स टैक्स इंस्पेक्टर और हिसार में ASP के तौर पर काम किया है. उनका फ़ोकस लॉ एंड ऑर्डर, महिलाओं की सुरक्षा, एंटी-ड्रग पहल और भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो-टॉलरेंस अप्रोच पर रहा है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST