Live
Search
Home > Business News > अब UTS ऐप से नहीं बुक होंगे ट्रेन टिकट, Railone ऐप पर करना होगा स्विच, बदल जाएगा जनरल टिकट बुकिंग का सिस्टम

अब UTS ऐप से नहीं बुक होंगे ट्रेन टिकट, Railone ऐप पर करना होगा स्विच, बदल जाएगा जनरल टिकट बुकिंग का सिस्टम

यह टिकट ऐप रोजाना लाखों लोगों द्वारा इस्तेमाल की जा रही है. इस ऐप से आपको घंटों तक लाइन में लगकर टिकट बुकिंग लिए खड़े नहीं रहना पड़ता है. अब रेलवे इस ऐप को बंद करके एक अन्य ऐप को यात्रियों की सुविधा के लिए लॉन्च करेगी.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 14, 2026 17:53:02 IST

Mobile Ads 1x1

Railway New App: भारतीय रेलवे में समय-समय पर अपग्रेडेशन और कई बदलाव होते रहते हैं. पहले के मुकाबले अब ट्रेन की टिकट को बुक करना काफी आसान हो चुका है. अब टिकट बुकिंग के लिए आपको घंटों तक लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं है. बल्कि, ऐसे कई ऐप्स हैं, जिनसे आप टिकट बुक कर सकते हैं. लेकिन, अब भारतीय रेलवे लंबे समय से टिकट बुकिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले UTS Ticket App को बंद करने जा रहा है.

यह टिकट ऐप रोजाना लाखों लोगों द्वारा इस्तेमाल की जा रही है. इस ऐप से आपको घंटों तक लाइन में लगकर टिकट बुकिंग लिए खड़े नहीं रहना पड़ता है. अब रेलवे इस ऐप को बंद करके एक अन्य ऐप को यात्रियों की सुविधा के लिए लॉन्च करेगी. 

कहां काम आती है UTS Ticket App 

UTS Ticket App लाखों लोगों द्वारा रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली एक टिकट बुकिंग ऐप थी. इस ऐप के जरिए लोग प्लेटफॉर्म टिकट, जनरल टिकट और अन्य अनारक्षित टिकटें लेते रहे हैं. इस ऐप के जरिए बड़ी ही सरलता के साथ आप इन सभी टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुतबिक इस ऐप को एक मार्च से बंद कर दिया जाएगा. इस दिन से इसकी सभी सेवाएं बाधित कर दी जाने की बात कही जा रही है. अगर आप इस ऐप को अपडेट करते हैं तो भी इसके फीचर्स काम नहीं करेंगे. 

Railone App होगी लॉन्च 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय रेलवे अपनी UTS Ticket App को बंद करके Railone App को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने की तैयारी में है. रेलवे द्वारा यात्रियों को अब RailOne ऐप डाउनलोड करके इसपर शिफ्ट होने के लिए कहा जा रहा है. माना जा रहा है कि टिकट बुकिंग के साथ-साथ ट्रेन सर्विस और रेल से जुड़ी अन्य सेवाओं का लाभ इस ऐप के जरिए भी उठाया जा सकता है. 

Railone App में मिलेंगे सभी जरूरी फीचर्स 

माना जा रहा है कि रेलवे की यह नई ऐप पुरानी ऐप से और भी ज्यादा दमदार होने वाली है. इसमें आपको सभी जरूरी फीचर्स मिल सकेंगे. इस ऐप के जरिए आप न केवल ट्रेन की टिकट बुक कर सकेंगे, बल्कि ट्रेन में होने वाली देरी, उसका रनिंग स्टेटस और अन्य चीजें भी आसानी से ट्रैक कर पाएंगे. इससे आप ट्रेन के आने-जाने का समय देखने के साथ ही ट्रेन कौन से प्लैटफॉर्म पर आएगी इसका भी पता लगा पाएंगे. 

MORE NEWS

Home > Business News > अब UTS ऐप से नहीं बुक होंगे ट्रेन टिकट, Railone ऐप पर करना होगा स्विच, बदल जाएगा जनरल टिकट बुकिंग का सिस्टम

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 14, 2026 17:53:02 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS