Live
Search
Home > Business News > बैंक के काम में हो रही है देरी, CPGRAMS पोर्टल पर करें शिकायत, जल्दी होंगे लंबे समय से अटके सरकारी काम

बैंक के काम में हो रही है देरी, CPGRAMS पोर्टल पर करें शिकायत, जल्दी होंगे लंबे समय से अटके सरकारी काम

आप सरकारी कामों के लंबे समय तक अटके रहने की शिकायत CPGRAMS पर कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इस पोर्टल पर कब और कैसे शिकायत की जा सकती है.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-02-26 18:32:50

Mobile Ads 1x1

सरकारी काम होने में समय लगता है यह हम सभी को पता है, लेकिन कुछ काम कई बार लंबे समय के इंतजार के बाद भी पेंडिंग ही रहते हैं. कई बार बैंक के कर्मचारी ठीक तरह से काम नहीं करते हैं तो कुछ मामलों में कस्टमर केयर सपोर्ट से संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है. लेकिन, सवाल यह है कि ऐसी समस्या में कहां और किसे शिकायत करनी चाहिए. हालांकि, इसके लिए सरकार ने ऑनलाइन शिकायत पोर्टल बनाया हुआ है, लेकिन ज्यादातर लोगों को इस बारे में पता नहीं होता है.

आप सरकारी कामों के लंबे समय तक अटके रहने की शिकायत CPGRAMS पर कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इस पोर्टल पर कब और कैसे शिकायत की जा सकती है. 

क्या है CPGRAMS 

Centralized Public Grievance Redress and Monitoring System (CPGRAMS) एक ऑनलाइन शिकायत पोर्टल है, जिसे सरकारी काम नहीं होने की शिकायत करने के लिए बनाया गया है. यह पोर्टल ग्राहकों की समस्या का समाधान करने के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहता है. इस पोर्टल पर आप द्वारा की गई शिकायत मंत्रालय या सरकारी विभाग तक सीधेतौर पर पहुंचती है. आप एक क्लिक में अपनी समस्या को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं, जिससे समस्या का समाधान जल्दी हो सके. 

कैसे कर सकते हैं शिकायत 

CPGRAMS पर शिकायत करने के लिए आप सीधा इसकी वेबसाइट https://pgportal.gov.in/ पर जाएं. इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन करना है, जिसमें अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर आदि की जानकारी भरनी है. इसके बाद आपको यूजर आईडी, पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है. अब आपको Lodge Public Grievance पर क्लिक क्लिक करना है और विभाग का ऑप्शन चुनना है. अब आप यहां अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जिसके बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा. 

किन समस्याओं के लिए कर सकते हैं शिकायत 

मुख्य रूप से आप बैंकिंग में आने वाली समस्याओं की शिकायत CPGRAMS पर दर्ज करा सकते हैं. अगर आपका ATM से पैसा कट जाए या किसी प्रकार की  Unauthorized Transactions होने और लोन मिलने में देरी होने के साथ चेक बाउंस होने आदि जैसी समस्या है तो आप इस पोर्टल पर शिकायत करें.

MORE NEWS

Home > Business News > बैंक के काम में हो रही है देरी, CPGRAMS पोर्टल पर करें शिकायत, जल्दी होंगे लंबे समय से अटके सरकारी काम

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-02-26 18:32:50

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS