Live
Search
Home > Business News > क्या है गारंटेड रिटर्न वाली Gram Priya Scheme? जानें क्या वाकई PPF और Kisan Vikas Patra से हो सकती है बेहतर

क्या है गारंटेड रिटर्न वाली Gram Priya Scheme? जानें क्या वाकई PPF और Kisan Vikas Patra से हो सकती है बेहतर

यह एक गारंटेड रिटर्न इंश्योरेंस स्कीम है, जो आपको मैच्योरिटी के समय एक फिक्स्ड रिटर्न देगी. यह स्कीम सभी तपके के लोगों के लिए है, लेकिन इसे ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगकों को खासतौर पर नजर में रखते हुए लॉन्च किया गया है.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 27, 2026 19:34:25 IST

Mobile Ads 1x1

Gram Priya Scheme: आज के समय में पैसों की बचत करना बेहत जरूरी है. इसके लिए वैसे तो सरकार ने कई स्कीम और योजनाएं बनाई हैं. आप चाहें तो LIC, PPF, बैंक में एफडी  .या पोस्ट ऑफिस में किसान विकास पत्र या सीनियर सिटिजन स्कीम में पैसे निवेश कर सकते हैं. लेकिन, हाल ही में सरकार ने निवेश करने के लिए पोस्ट ऑफिस की Gram Priya Scheme निकाली है.

यह एक गारंटेड रिटर्न इंश्योरेंस स्कीम है, जो आपको मैच्योरिटी के समय एक फिक्स्ड रिटर्न देगी. यह स्कीम सभी तपके के लोगों के लिए है, लेकिन इसे ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगकों को खासतौर पर नजर में रखते हुए लॉन्च किया गया है. 

क्या है Gram Priya Scheme 

Gram Priya Scheme एक इंश्योरेंस स्कीम है, जिसकी अवधि 10 साल है. इस योजना के तहत आपको हर महीने 5068 रुपये जमा करने हैं, जिसके बदले में आपको 7.25 लाख रुपये की मैच्योरिटी मिलेगी. यह स्कीम पूरी तरह से सरकारी है और गारंटेड रिटर्न वाली है. पोस्ट ऑफिस की इस योजना के आपको न केवल एक फिक्स रिटर्न मिलता है, बल्कि एक इंश्योरेंस कवर भी मिलता है. नियमित बचत करने वाले परिवारों के लिए यह स्कीम काफी अच्छी हो सकती है. 

5 लाख तक ले सकते हैं सम अश्योर्ड

ग्राम प्रिया योजना के तहत आप 10000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का सम अश्योर्ड ले सकते हैं. अगर आप कम समय में मैच्योरिटी लेना चाहते हैं तो यह योजना आपके लिए पर्फेक्ट हो सकती है. इसके तहत हर साल आपको एक बोनस मिलता है, जो आखिर में कैलकुलेट होकर पॉलिसी मैच्योर होने के साथ दिया जाता है.  

क्या PPF और किसान विकास से बेहतर है ये स्कीम 

PPF और किसान विकास स्कीम को भी आप पोस्ट ऑफिस के जरिए से सकते हैं. किसान विकास पत्र में आपको अपनी राशि एक साथ निवेश करनी होगी, जोकि 9.5 सालों के लिए हरोगी. आप जितनी भी राशि निवेश करेंगे वह इस अवधि में दोगुनी हो जाती है. इसके साथ ही पीपीएफ स्कीम में आपको 15 सालों तक निवेश करना होगा, जिसमें आपको हर साल 500 रुपये से 1.5 लाख रुपये तक का निवेश करना होगा. इस स्कीम के तहत आपको हर साल 7.1 का सालाना ब्याज दिया जाता है.

MORE NEWS