<
Categories: बिज़नेस

क्या आपका Aadhaar- PAN से लिंक है? जान लें डेडलाइन, वरना होगी परेशानी

Aadhaar Pan Link: UIDAI ने नवंबर 2025 से आधार अपडेट से जुड़े नए नियम लागू किए हैं. ऐसें में जानें कि Aadhaar- PAN से लिंक करने की डेडलाइन क्या है और इसे लिंक कैसे कर सकते है.

Aadhaar Pan Link Status: देश में आधार कार्ड अब सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं रहा, बल्कि यह हर नागरिक की डिजिटल पहचान बन चुका है. इसी को ध्यान में रखते हुए UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने नवंबर 2025 से आधार अपडेट से जुड़े नए नियम लागू किए हैं. इन बदलावों का मकसद है आधार से जुड़ी जानकारी को और अधिक डिजिटल, तेज़ और यूजर-फ्रेंडली बनाना. अब आम लोगों को छोटे-छोटे अपडेट के लिए आधार केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने होंगे. आइए जानते हैं इन नए नियमों की पूरी जानकारी क्रमवार तरीके से.

अब पूरी तरह ऑनलाइन होगा आधार अपडेट

UIDAI ने अब आधार अपडेट प्रक्रिया को और आसान बना दिया है. लोग अब myAadhaar पोर्टल के माध्यम से अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं. पोर्टल अब आपके डेटा को PAN या पासपोर्ट जैसी सरकारी डाटाबेस के साथ क्रॉस-वेरिफाई करेगा. यानी अब दस्तावेज अपलोड करने की झंझट या बार-बार आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हालांकि, अगर किसी को फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन या फोटो अपडेट करवाना है, तो उन्हें नजदीकी Aadhaar Seva Kendra जाना ही होगा.

UIDAI ने बदले शुल्क के नियम

  • नए नियमों के तहत UIDAI ने आधार अपडेट के शुल्क में भी संशोधन किया है.
  • नाम, पता या जन्मतिथि जैसी जानकारी बदलवाने पर ₹75 का शुल्क देना होगा.
  • बायोमेट्रिक अपडेट के लिए शुल्क ₹125 तय किया गया है.
  • ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपडेट 14 जून 2026 तक फ्री रहेगा.
  • इसके अलावा, 5 से 7 साल और 15 से 17 साल की उम्र के बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट पूरी तरह निशुल्क (Free) रहेंगे, ताकि माता-पिता आसानी से अपने बच्चों का आधार अपडेट करा सकें.

आधार-पैन लिंकिंग की नई समय सीमा तय

UIDAI ने आधार और पैन लिंकिंग की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की है. अगर कोई व्यक्ति इस तारीख तक अपना आधार अपने PAN से लिंक नहीं करता, तो उसका पैन कार्ड 1 जनवरी 2026 से निष्क्रिय (Deactivate) कर दिया जाएगा.

नए आवेदकों के लिए भी अब पैन पंजीकरण के समय आधार लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है. वहीं, बैंक और वित्तीय संस्थानों को भी ग्राहकों की पहचान के लिए e-KYC (OTP या वीडियो वेरिफिकेशन) जैसी पेपरलेस प्रक्रियाएं अपनाने के निर्देश दिए गए हैं.

आधार को पैन से लिंक करने की प्रक्रिया (Step-by-Step Guide)

  • सबसे पहले जाएं https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/
  • होमपेज पर “Link Aadhaar” विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपना 10 अंकों का PAN और 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें.
  • आपका अनुरोध सबमिट करने के बाद सिस्टम लिंकिंग प्रक्रिया पूरी करेगा और कन्फर्मेशन संदेश दिखाएगा.

आधार-पैन लिंक स्टेटस कैसे चेक करें

  • उसी पोर्टल पर “Link Aadhaar Status” विकल्प चुनें.
  • अपना PAN और आधार नंबर दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर यह दिखाया जाएगा कि आपका आधार आपके PAN से लिंक है या नहीं.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST

UP News: दर्द के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, सरकारी अस्पताल में मांगे गए 10000, नहीं दिए तो… गेट के बाहर हुई डिलीवरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 4, 2026 16:00:22 IST

Snake On A Train: AC बोगी में अचानक दिखा सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप; रातभर नींद कैसे आए?

Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…

Last Updated: October 4, 2026 15:59:58 IST