Loni Hospital Firing: गाजियाबाद के लोनी में एक अस्पताल के बाहर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इसके बाद वे हमलावर अस्पताल में घुस गए और एक इंफ्लुएंसर के परिवार पर गोली चलाने लगे.
गाजियाबाद में इंफ्लुएंसर पर गोलीबारी
Loni Hospital Firing: गाजियाबाद के लोनी में शुक्रवार देर रात एक अस्पताल अचानक गोलियों की आवाज से गूंज उठा. यहां इलाज कराने पहुंचे एक परिवार को चार हमलावरों ने निशाना बनाया. पहले अस्पताल के बाहर खड़ी कार में जमकर तोड़फोड़ की गई और फिर हमलावरों ने अस्पताल के अंदर घुसकर फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुए हमले से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. अपनी जान बचाने के लिए परिवार के सदस्यों को टॉयलेट में छिपना पड़ा. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
यह पूरी घटना दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर स्थित शिवेन अस्पताल की है. अस्पताल लोनी कोतवाली से महज 250 मीटर की दूरी पर है. जानकारी के मुताबिक, गौरी पट्टी निवासी शाहनवाज शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे अपनी पत्नी नसीमा और बेटे अफजल के साथ अस्पताल पहुंचा था. उसकी पत्नी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. डॉक्टर महिला की जांच कर रहे थे, तभी चार लोग वहां पहुंच गए.
गाजियाबाद लोनी: सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हाजी सलमान के भाई शाहनवाज पर तीन राउंड फायरिंग। पत्नी को हॉस्पिटल दिखाने गया था शाहनवाज, तभी 10–12 हमलावरों ने शिवेन हॉस्पिटल में घुसकर फायरिंग और कार में तोड़फोड़ की..! https://t.co/FYrGcwuOjI
— Aas Mohd Saifi (@IAasMohd) November 14, 2026
हाजी सलमान की मां संजीदा ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने सबसे पहले अस्पताल के बाहर खड़ी शाहनवाज की स्विफ्ट कार को निशाना बनाया. उन्होंने कार के चारों पहियों की हवा निकाल दी और पत्थर-डंडों से उसके शीशे तोड़ दिए. इसके बाद आरोपी अस्पताल के अंदर घुसे और कई राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर अस्पताल में मौजूद लोग सहम गए. परिवार के सदस्यों ने टॉयलेट में छिपकर अपनी जान बचाई.
हमलावरों ने अस्पताल में काम करने वाली एक बुजुर्ग महिला कर्मचारी को भी नहीं छोड़ा. मुस्तफाबाद निवासी महिला ने खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताते हुए हमलावरों से छोड़ने की गुहार लगाई लेकिन आरोप है कि उनके साथ मारपीट और अभद्रता की गई.
बताया जा रहा है कि हाजी सलमान फिलहाल जेल में बंद है. परिवार ने हमले के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे. सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रामकिशन के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: Noida Metro: नोएडा से गाजियाबाद का सफर होगा आसान, सेक्टर-61 से गौर चौक तक दौड़ेगी मेट्रो; नमो भारत से भी जुड़ेगा रूट
UP Crime: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
Who is Salma Deewani: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चेहरा घूम रहा है, जिससे…
Indian student jailed in UK:ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के स्पेशलिस्ट प्रॉसिक्यूटर मार्टिन मैक्रॉब…
Delhi Crime: दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
Pakistan TikTok Video Tiger Attack: मृतक के पिता मुनीर अहमद की ओर से दर्ज कराई…
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में शहाना ने अपने पड़ोसी लक्ष्मण वाल्मीकि से परिवार…