<
Categories: बिज़नेस

Adani Group: अडाणी ग्रुप ने 7150 करोड़ में अडाणी विल्मर में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची, प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस पर फोकस करना है मकसद

Adani Group: अदाणी समूह ने AWL (अदानी विल्मर लिमिटेड) एग्री बिज़नेस लिमिटेड में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी विल्मर इंटरनेशनल, सिंगापुर को 7150 करोड़ रुपये में बेच दी है। कंपनी ने शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी है।

Adani Group: अदाणी समूह ने AWL (अदानी विल्मर लिमिटेड) एग्री बिज़नेस लिमिटेड में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी विल्मर इंटरनेशनल, सिंगापुर को 7150 करोड़ रुपये में बेच दी है। कंपनी ने शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी है। AWL एग्री बिज़नेस लिमिटेड को पहले अदाणी विल्मर लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। अदाणी समूह ने दिसंबर में अदाणी विल्मर में अपनी पूरी 44 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की थी। इसके पीछे समूह का उद्देश्य अपने प्रमुख बुनियादी ढाँचा व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित करना था।

अदानी कमोडिटीज एलएलपी और विल्मर इंटरनेशनल के बीच समझौता

अदानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की सहायक कंपनी अदाणी कमोडिटीज़ एलएलपी (एसीएल) और विल्मर इंटरनेशनल, सिंगापुर की सहायक कंपनी लेंस प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक समझौता हुआ है। उन्होंने एक-दूसरे को अदाणी विल्मर लिमिटेड में अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड/अदानी कमोडिटीज़ एलएलपी के शेयरों को दोनों पक्षों द्वारा सहमत मूल्य पर खरीदने या बेचने का विकल्प दिया, लेकिन यह 305 रुपये प्रति शेयर से अधिक नहीं होना चाहिए। दोनों के पास कंपनी में लगभग 88 प्रतिशत हिस्सेदारी (प्रत्येक की 44 प्रतिशत) थी।

Akhil Poddar: उद्यमी अखिल पोद्दार को मिला ‘भारत की शान’ पुरस्कार

अडानी ने 276.51 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर जनवरी में 13.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची

अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड/अडानी कमोडिटीज एलएलपी ने जनवरी 2025 में अपनी 13.5 प्रतिशत हिस्सेदारी 276.51 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बेच दी। इसके बाद, अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड/अडानी कमोडिटीज एलएलपी के पास अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड में लगभग 30.42 प्रतिशत हिस्सेदारी रह गई। अडानी समूह ने अब अडानी विल्मर लिमिटेड एग्री बिज़नेस में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी सिंगापुर स्थित विल्मर इंटरनेशनल को 275 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 7150 करोड़ रुपये के सौदे में बेच दी है।

यह हिस्सेदारी बिक्री अडानी समूह की फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) व्यवसाय से बाहर निकलने की योजना का हिस्सा है। इस नवीनतम लेनदेन के बाद, विल्मर इंटरनेशनल, AWL एग्री में बहुसंख्यक शेयरधारक बन गया है, जिसने 64 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अडानी को पीछे छोड़ दिया है।

2036 ओलंपिक में टॉप 10 का लक्ष्य: डॉ. मांडविया ने Khelo Bharat Conclave में पेश की भारत की खेल रणनीति

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST