Live
Search
Home > जनरल नॉलेज > क्या पालतू जानवर साथ लेकर कर सकते हैं हवाई यात्रा? क्या हैं नियम कैसे होगी बुकिंग, जानें पूरी प्रक्रिया

क्या पालतू जानवर साथ लेकर कर सकते हैं हवाई यात्रा? क्या हैं नियम कैसे होगी बुकिंग, जानें पूरी प्रक्रिया

यह उतना सरल नहीं है कि आपने अ अपने पेट के लिए फ्लाइट में टिकट बुकिंग कराई और उसे लेकर चले गए. इस लेख के माध्यम से हम पालतू जानवरों को फ्लाइट में लेकर यात्रा करने के सभी जरूरी नियमों और उनकी टिकट बुकिंग आदि की प्रक्रिया के बारे में बात करेंगे.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-03-20 16:32:37

Mobile Ads 1x1

Airlines for Pets: आज के समय में पालतू जानवर केवल जानवर नहीं, बल्कि परिवार का एक बेहद जरूरी हिस्सा माना जाता है. अपने पालतू जानवर जैसे कुत्ते, बिल्ली और खरगोश आदि को घर पर छोड़कर कहीं घूमने जाना कितना बुरा लगता है. आपने देखा होगा कि सार्वजनिक वाहनों जैसे बस, ट्रेन आदि में कुत्ते-बिल्ली को लेकर ट्रैवल नहीं किया जा सकता है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या फ्लाइट यानि एयरलाइंस इस चीज की अनुमति देती है. क्या भारत में अपने पालतू जानवर को लेकर फ्लाइट में यात्रा करने का प्रावधान है.

क्या फ्लाइट में ले जा सकते हैं पालतू जानवर? 

आप सभी फ्लाइट्स में तो अपने पालतू जानवरों को लेकर यात्रा नहीं कर सकते हैं. लेकिन, एयर इंडिया और अकासा यह दोनों एयरलाइन्स आपको अपने कुत्ते, बिल्ली आदि को लेकर यात्रा करने की अनुमति देती हैं. यह एयरलाइन्स कार्गो के जरिए भी पालतू जानवरों को हवाई सफर कराती हैं. वहीं, अगर आप इकोनॉमी क्लास में अपने पेट को लेर यात्रा करते हैं तो ऐसे में आखिरी लाइन की आइल सीट के पास उसे रखा जाता है, जिससे अन्य यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो. 

क्या हैं यात्रा के नियम? 

अगर आप अपने पालतू जानवर को लेकर हवाई यात्रा कर रहे हैं तो ऐसे में केनल सहित उसका वजन 10 किलो से ज्यादा नहीं होना चाहिए. अगर आपका पेट 10 किलो से कम है तो आप उसे अपनी सीट के साथ ले जा सकते हैं. वहीं, अगर आपका पेट 10 से लेकर 32 किलोग्राम के वजन की श्रेणी में आता है तो ऐसे में उसे कार्गो के जरिए लेकर जाया जा सकता है. आप पालतू जानवर को लेकर यात्रा करने से पहले आपको उसके हेल्थ सर्टिफिकेट रजिस्टर्ड वेट से यात्रा से 72 घंटे के अंदर लेना होगा. इसके अलावा आपके पेट के वैलिड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा. 

कैसे कराएं पालतू जानवर की बुकिंग? 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आपको अपने पालतू जानवर को फ्लाइट में ले जाने के लिए उसकी बुकिंग कम से कम 24 घंटे पहले करनी होगी. बुकिंग के समय आपको पेट के रैबीज सर्टिफिकेट के साथ-साथ उसका पेट पासपोर्ट भी दिखाना होगा. दोनों एयरलाइन्स में पेट्स को ले जाने के लिए अलग-अलग उम्र निर्धारित की गई है. एयर इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट की मानें तो यात्रा के लिए आपके पालतू जानवर की उम्र कम से कम 8 सप्ताह यानि 2 महीने से ज्यादा होनी चाहिए. हालांकि, ज्यादा डिटेल्स के लिए आप इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पेट पॉलिसी चेक कर सकते हैं.

MORE NEWS