Amrit Bharat Express: रेलवे के अनुसार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के बीच घोषित नए रूट 11 नई वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन रूट का हिस्सा हैं, जिनका मकसद असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और कर्नाटक राज्यों में कनेक्टिविटी को मजबूत करना है.
अमृत भारत एक्सप्रेस की सुविधाओं ने यात्रियों का दिल जीत लिया है. आखिर क्यों यह ट्रेन बन रही लोगों की पसंद?
Amrit Bharat Express launch: भारतीय रेलवे ने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के लाखों यात्रियों को नए साल का तोहफा दिया है. इससे ना केवल लोगों का सफर आसान होगा, बल्कि ट्रेन में कई तरह की अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी. रेलवे के मुताबिक, अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें वंदे भारत ट्रेनों का विकल्प हैं. भारतीय रेलवे ने 3 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की हैं, जो तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल को जोड़ेंगी. इन ट्रेनें में तांबरम-संतरागाछी जैसे रूट भी शामिल हैं. 17 जनवरी, 2026 को हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों की शुरुआत की जाएगी. ये ट्रेनें वंदे भारत का एक सस्ता विकल्प हैं, जो कई राज्यों में रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगीं.
अमृत भारत एक्सप्रेस लॉन्च के तहत तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली तीन नई ट्रेमों में स्लीपर और सेकेड-क्लास कोच होंगे. इ्नमें बेहतर सुविधाओं और बिना AC के सस्ता सफर मिलेगा. भारतीय रेलवे ने तांबरम-संतरागाछी, तिरुचिरापल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी और नागरकोइल-न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर 3 नई अमृत भारत ट्रेनों के परिचालन का एलान किया है. ये ट्रेनें तांबरम-संतरागाछी, तिरुचिरापल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी और नागरकोइल-न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर रफ्तार भरेंगीं.
नई अमृत भारत एक्सप्रेस में 8 स्लीपर और 11 सेकेंड-क्लास सीटिंग कोच मिलेंगे. इन ट्रेनें में विकलांग यात्रियों के लिए एक अलग से कोच और एक पैंट्री कार भी मुहैया कराई जाएगी. अमृत भारत ट्रेनें प्रीमियम वंदे भारत ट्रेनों का एक सस्ता विकल्प हैं. वंदे भारत में जहां AC चेयर कार कोच होते हैं तो वहीं अमृत भारत ट्रेनों में कोई AC कोच नहीं हैं.
तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल अमृत भारत ट्रेनों में बेहतर सीटिंग, बेहतर लाइटिंग, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और बेहतर सुरक्षा सिस्टम वाले अपग्रेडेड कोच होंगे.ये ट्रेनें तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में एग्मोर, गुडूर, विजयवाड़ा और भद्रक जैसे मुख्य स्टेशनों से होकर गुजरेंगी.
ट्रेन: तांबरम – संतरागाछी साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस
दिन: शुक्रवार और शनिवार
‘ट्रेन: तिरुचिरापल्ली – न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस
बुधवार और शुक्रवार
ट्रेन: नागरकोइल – न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस
रविवार और बुधवार
आप किसी भी अन्य भारतीय रेलवे ट्रेन की तरह अमृत भारत एक्सप्रेस के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने के लिए लोग आधिकारिक IRCTC वेबसाइट/मोबाइल ऐप, या Goibibo, Paytm, MakeMyTrip और redBus जैसी अधिकृत ट्रैवल वेबसाइट पर जा सकते हैं.
Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…
Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…
Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…
India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…
BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…
Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…