Chhatarpur News:बीते 9 नवंबर को बड़ामलहरा निवासी भरत यादव सड़क किनारे पैदल जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी. हादसे में भरत गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए ग्वालियर ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
पुरानी रंजिश में युवक को बस से कुचलने की कोशिश
Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां सड़क किनारे पैदल चल रहे एक युवक को तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक कई फीट दूर जाकर गिरा. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फुटेज में बस युवक को टक्कर मारती नजर आ रही है. वहीं, घायल युवक की मां ने इसे पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर किया गया हमला बताया है.
यह घटना छतरपुर जिले के बड़ामलहरा में गंज रोड की है. जानकारी के मुताबिक, बीते 9 नवंबर को बड़ामलहरा निवासी भरत यादव सड़क किनारे पैदल जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी. हादसे में भरत गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए ग्वालियर ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
घायल भरत यादव की मां ने बस चालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि यह कोई सामान्य सड़क हादसा नहीं, बल्कि पुरानी रंजिश के चलते की गई जानबूझकर की गई घटना है. मां ने बस मालिक घनश्याम राय की बस से जुड़े भानु राय पर उनके बेटे को टक्कर मारने का आरोप लगाया है.परिजनों का कहना है कि बस चालक ने युवक को जानबूझकर टक्कर मारी. हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सड़क किनारे पैदल चल रहे एक युवक को तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक कई फीट दूर जाकर गिरा। https://t.co/JuACP70qbA
— Divyanshi Singh (@DivyanshiS8913) November 14, 2026
घायल की मां ने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि बेटे को टक्कर मारने के बाद बस को रोकने के लिए कुछ लोगों ने पथराव किया था. लेकिन कार्रवाई के दौरान घायल पक्ष को न्याय मिलने के बजाय पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज की जा रही है.
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है. पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि बस चालक ने जानबूझकर युवक को टक्कर मारी थी या यह सड़क हादसा था.
Katni Jail Escape Case: तीनों आरोपियों के भागने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू…
US Flight Crisis: FAA ने कहा कि देश भर के एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल सेंटर्स के…
Gold Rate Today 14 November 2026:अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना $3,879.71 प्रति औंस पर कारोबार…
'Ramayana: Rise of a Legend' box office collection day 9: भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ…
Petrol-Diesel Price Today 14 November 2026 : दिल्ली में आज, शनिवार, 14 नवंबर को पेट्रोल…
Weather Update 14 November 2026:राजधानी दिल्ली में आज मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकता है.…