Live
Search
Home > बिज़नेस > Is Bank Open Today: फरवरी का आखिरी शनिवार आज, बैंक बंद रहेगा या खुला? देखें- RBI कैलेंडर

Is Bank Open Today: फरवरी का आखिरी शनिवार आज, बैंक बंद रहेगा या खुला? देखें- RBI कैलेंडर

Bank Holiday today: आज फरवरी का आखिरी दिन है और शनिवार भी है. ऐसे में कई लोगों को भ्रम है कि आज बैंक खुला है या बंद? अगर आप भी इस भ्रम में हैं तो चलिए आपके इस कन्फ्यूजन को दूर कर देते हैं.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 28, 2026 11:32:28 IST

Mobile Ads 1x1

Bank Holiday Today: आज फरवरी महीने का आखिरी दिन है और इस महीने का चौथा शनिवार भी है. ऐसे में अधिकतर लोगों को यह कन्फ्यूजन हो रहा है कि आज बैंक बंद हैं या खुले हैं. अगर आपको कन्फ्यूजन हो रही है तो चलिए आपकी इस समस्या को दूर कर देते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. और आज फरवरी महीने का चौथा शनिवार है. इसलिए आज बैंक बंद रहेंगे.

इसके अलावा, कई बार देखने को मिलता है कि कुछ राज्यों के प्रमुख त्योहारों में केवल उसी राज्य में बैंक बंद रहते हैं. जहां का त्योहार होता है. लेकिन दूसरे और चौथे शनिवार का रूल पूरे देश में एकसाथ लागू होता है. मतलब साफ है कि बिना किसी शक के पूरे देश में आज सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे.

क्या है इसके पीछे का कारण?

इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण यह है कि आज महीने का चौथा शनिवार है और आरबीआई के नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भारत में सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहते हैं. इसके अलावा, कल यानी रविवार (1 मार्च, 2026) को साप्ताहिक अवकाश के कारण भी बैंक बंद रहेंगे.

आज चांदी का भाव 28 फरवरी 2026: चांदी ने बदली चाल! कल की गिरावट के बाद आज बाजार में सस्पेंस

कैसे करें बैंक का काम?

आज महीने का चौथा शनिवार रहने की वजह से किसी भी सरकारी और प्राइवेट बैंक की फिजिकल ब्रांच में कोई काम नहीं होगा.लेकिन अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी काम करना है तो आप ऑनलाइन नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और अन्य डिजिटल पेमेंट सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बैंक की किसी भी छुट्टी में कोई भी ऑनलाइन काम आप निर्बाध रूप से कर सकते हैं. इसके अलावा, अगर आपको नकद निकासी की जरूरत है तो इसके लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं. बैंक की छुट्टियों में सभी एटीएम चालू रहते हैं. चेक क्लियरेंस या अन्य शाखा-आधारित काम अब सोमवार (2 मार्च 2026) को ही हो पाएंगे.

इसके अलावा, अगर आपको कोई बहुत जरूरी काम है तो आप अपने बैंक के कस्टमर केयर (Customer Care) नंबर पर कॉल कर सकते हैं या उनके मोबाइल ऐप के माध्यम से भी पूछताछ कर सकते हैं. 

सोने का भाव आज का 28 फरवरी 2026: सोने की कीमतों में बड़ा ट्विस्ट! कल उछाल, आज रेट देखकर रह जाएंगे हैरान

MORE NEWS

Home > बिज़नेस > Is Bank Open Today: फरवरी का आखिरी शनिवार आज, बैंक बंद रहेगा या खुला? देखें- RBI कैलेंडर

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 28, 2026 11:32:28 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS