Bank Holidays This Week: आज 30 मार्च से एक नया सप्ताह शुरू हो रहा है, और इस सप्ताह बैंक की छुट्टियों की लिस्ट लंबी है. अगर आप इस सप्ताह बैंकिंग से जुड़े कोई जरूरी काम करने का प्लान बना रहे हैं, तो बैंक की छुट्टियों की लिस्ट पहले से जरूर देख लें. भारतीय रिजर्व बैंक के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे और सालाना अकाउंट क्लोजिंग जैसे मौकों की वजह से, देश भर के अलग-अलग राज्यों में बैंक 30 मार्च से 5 अप्रैल के बीच कुल छह दिनों तक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में बैंक जाने से पहले यह जांच ले कि आपके बैंक का ब्रांच खुला है या नहीं.
30 मार्च से 5 अप्रैल तक बैंक हॉलिडे
30 मार्च (सोमवार)
महावीर जयंती के अवसर पर आज कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे. इसका मतलब है कि यदि आप उत्तर प्रदेश, दिल्ली या महाराष्ट्र जैसे स्थानों पर रहते हैं और आपके पास बैंकिंग से जुड़ा जरूरी काम है, तो आपको उसे तुरंत पूरा करने की योजना बनानी चाहिए.
31 मार्च (मंगलवार)
महावीर जन्म कल्याणक के कारण दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, बिहार, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे.
1 अप्रैल (बुधवार)
1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होता है. इसलिए, बैंक खातों की सालाना क्लोजिंग (बंद होने) की वजह से, इस दिन 20 से ज्यादा राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. इसमें मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, केरल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश शामिल हैं.
2 अप्रैल (गुरुवार)
मौंडी थर्सडे की वजह से, बैंक केवल कोच्चि और तिरुवनंतपुरम (केरल) में बंद रहेंगे.
3 अप्रैल (शुक्रवार)
गुड फ्राइडे के मौके पर, देश के अधिकतर राज्यों में बैंक बंद है. इसमें दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, नागालैंड, तमिलनाडु, केरल, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश आदि शामिल हैं.
5 अप्रैल (रविवार)
रविवार होने की वजह से, पूरे देश में सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे.