Live
Search
Home > बिज़नेस > Bank Holidays April 2026: गुड फ्राइडे से अंबेडकर जयंती तक, अप्रैल में 14 दिन बैंक बंद, देखें लिस्ट

Bank Holidays April 2026: गुड फ्राइडे से अंबेडकर जयंती तक, अप्रैल में 14 दिन बैंक बंद, देखें लिस्ट

Bank Holidays in April 2026: अप्रैल में बैंक छुट्टियों से जुड़ी पूरी जानकारी यहां प्राप्त करें. भारतीय रिजर्व बैंक कैलेंडर के अनुसार, विभिन्न राज्यों में बैंक कुल 14 दिनों तक बंद रहेंगे.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: March 30, 2026 14:40:28 IST

Mobile Ads 1x1

Bank Holidays April 2026: आज से नया हफ्ता शुरू हो रहा है और दो दिन बाद नया महीना भी शुरू हो जाएगा. अप्रैल महीने के लिए बैंक छुट्टियों की सूची काफी लंबी है. भारतीय रिजर्व बैंक के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, आने वाले अगले महीन अप्रैल में बैंक कुल 14 दिनों तक बंद रहेंगे.

अप्रैल महीने में बैंकों की छुट्टियां

भारतीय रिजर्व बैंक के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के आधार पर, साल के चौथे महीने में बैंक 14 दिनों का अवकाश मनाएंगे. ये अवकाश मौंडी थर्सडे, गुड फ्राइडे, बंगाली नव वर्ष और अक्षय तृतीया के अवसर पर होंगे. इन मौकों के अलावा, बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को, साथ ही सभी रविवारों को भी बंद रहेगा.

बैंक छुट्टियों की लिस्ट

  • 1 अप्रैल – बैंक खातों की वार्षिक समाप्ति के कारण
  • 2 अप्रैल – मौंडी थर्सडे
  • 3 अप्रैल- गुड फ्राइडे
  • 11 अप्रैल – दूसरा शनिवार
  • 14 अप्रैल – डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती, बीजू , महा विशुव संक्रांति, बुइसू महोत्सव, तमिल नव वर्ष दिवस, बोहाग बिहू, चेइराओबा, बैसाखी.
  • 15 अप्रैल – बंगाली नव वर्ष दिवस (नबा वर्षा) विशु,  हिमाचल दिवस, बोहाग बिहू
  • 16 अप्रैल – बोहाग बिहू
  • 20 अप्रैल- बसव जयंती/अक्षय तृतीया
  • 21 अप्रैल- गरिया पूजा.
  • 25 अप्रैल – चौथा शनिवार
  • 5, 12, 19, 26 अप्रैल- रविवार को बैंकों की छुट्टियां

आप ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए अपने बैंकिंग से जुड़े काम कर सकते हैं. बैंक की छुट्टियों के दौरान भी, आप ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के माध्यम से वित्तीय लेन-देन और अन्य बैंकिंग गतिविधियां कर सकते हैं. बैंक की छुट्टियों का इन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

अलग-अलग जगहों पर छुट्टियां

अप्रैल के महीने में कई बड़े त्योहार आते हैं, जिस दिन बैंक के काम बंद रहेंगे, जैसे गुड फ्राइडे, अंबेडकर जयंती, बैसाखी, विशु, तमिल नव वर्ष और बिहू. इन मौकों पर संबंधित राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. केरल, असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर के कई शहरों में अलग-अलग दिनों पर छुट्टियां रहेंगी.

MORE NEWS