Best FD Interest Rates 2026: जैसा की सभी को पता है कि विदेशों में संकट का दौर है और उसका असर कहीं न कहीं भारत पर भी दिख रहा है. संकट के चलते मार्केट खराब चल रही है और शेयर बाजार पर काफी दबाव है. ऐसे में एफडी एक सेफ इंवेस्टमेंट मानी जा रही है. अगर आप भी सेफ इंवेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं और आपको नहीं पता है कि कौन सा बैंक अच्छा ब्याज दे रहा है तो आइए जानते हैं कि एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में से कहां पर इंवेस्ट करना ज्यादा अच्छा है.
क्या होता है FD?
अगर आपका कोई गोल है तो एफडी करना काफी अच्छा हो सकता है. इससे आपकी काफी बचत होगी और आगे के कामों में काफी आसानी होगी. एफडी में ऐसा होता है कि आपके बैंक से एक फिक्स अमाउंट हर महीने कट जाता है और अलग से जमा होता है. इसका टेन्योर 7 दिन से 10 साल तक का होता है, जब आपकी एफडी पूरी हो जाए तो आप अपना ब्याज और पैसा निकाल सकते हैं और अगर आप चाहें तो फिर से नई एफडी शुरु कर सकते हैं, लेकिन एफडी में इंवेस्ट करने से पहले आज के समय के ब्याज के बारे में जानना जरूरी है कि कितना इंट्रेस्ट रेट चल रहा है.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2 से 3 साल से कम समय की जमा राशि में सबसे ज्यादा ब्याज मिलता है. अगर बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट की बात करें तो वहां पर दि हुई जानकारी के मुताबिक- जनरल कस्टमर को 6.45% और सीनियर सिटिजन्स को 6.95% दर का ब्याज मिलता है. साथ ही एसबीआई सीनियर सिटिजन्स के लिए 5 से 10 साल के समय के लिए जमा करने का ऑप्शन भी देता है, जहां पर रेगुलर कस्टमर के लिए 6.05% की तुलना में 7.05% रिटर्न मिलता है.
एचडीएफसी बैंक (HDFC)
एचडीएफसी बैंक सीनियर सिटिजन्स को 18 महीने से 3 साल वाली एफडी पर 6.95% का ब्याज दर देता है और रेगुलर कस्टमरों के लिए हाईएस्ट दर 6.50% है, जो 3 साल से ज्यादा और 5 साल के कम समय के लिए लागू होती है.
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI)
भारत का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक सीनियर सिटिजन्स को 3 से 5 साल के समय वाली जमा और 5 साल की टैक्स सेवर एफडी पर 7.10% का ब्याज देता है. रेगुलर कस्टमरों के लिए आईसीआईसीआई बैंक 6.50% की अधिकतम ब्याज देता है, जो 3 से 10 साल तक की समय वाली जमा और 5 साल की टैक्स सेवर एफडी पर लागू होती है.
कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)
कोटक महिंद्रा बैंक सीनियर सिटिजन्स को 1 साल 3 महीने से 1 साल 6 महीने तक की समय वाली जमा एफडी पर 7.20% का ब्याज देता है. वहीं रेगुलर कस्टमरों के लिए दी जाने वाली उच्चतम ब्याज दर 6.70% है, जो सेम समय के लिए लागू है.