<
Categories: बिज़नेस

सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात: नया ‘कम्पोजिट सैलरी अकाउंट’ लॉन्च, मिलेंगे कई बड़े फायदे

Composite Salary Account: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए जरूरी सूचना. केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए बेहतरीन और महत्वपूर्ण नया कंपोजिट सैलरी अकाउंट (Composite Salary Account)…

Composite Salary Account: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए जरूरी सूचना. केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए बेहतरीन और महत्वपूर्ण नया कंपोजिट सैलरी अकाउंट (Composite Salary Account) लॉन्च किया है. इस खास एकाउंट में सेलरी, इंश्योरेंस और कार्ड से जुड़े कई बड़े फायदे दिए जाएंगे. और इस कंपोजिट सैलरी अकाउंट (Composite Salary Account) की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें करोड़ो रुपये का इंश्योरेंस कवर बिल्कुल फ्री में दिया जाएगा.

किसे कहते है कंपोजिट सैलरी अकाउंट?

कंपोजिट सैलरी अकाउंट एक ऐसा सेलरी एकाउंट होता है जिसमें बैकिंग से जुड़ी सारी सुविधाएं एक साथ मिलती है. इसमें बैंकिग सुविधा, इंश्योरेंस कवर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड सभी के फायदे एक जगह पर मिलते हैं. यह प्लान वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज की तरफ से सभी सरकारी बैंकों के साथ मिलकर शुरू किया गया है. यह फायदा ग्रुप A, B और C सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है.

क्या है कंपोजिट सेलरी अकाउंट के फायदें

  • इस नए कंपोजिट सैलरी अकाउंट में जीरो बैलेंस बैंकिंग सेवाओं के साथ ही कई जरूरी फायदे मिलेंगे.
  • खाते में पैसा न होने पर भी कोई चार्ज नहीं लगेगा.
  • फ्री डिजिटल ट्रांज़ैक्शन्स RTGS, NEFT और UPI जैसी सुविधाएं मुफ्त में मिलेंगी.
  • बिना किसी चार्ज के चेक बुक की सुविधा मिलेगी.
  • यदि आप लॉकर लेते हैं तो उसके भी किराए में डिस्काउंट दी जाएगी.
  • इसमें आपको फैमिल बैंकिग की सुविधा दी जाएगी.
  • इसमें आपको एजुकेशन लोन, होम लोन, व्हीकल लोन और पर्सनल लोन कम ब्याज दर पर दिया जाएगा.
  • लोन लेने पर प्रोसेसिंग फीस भी बहुत कम लगेगी.
  • 1.5 करोड़ तक का फ्री एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर भी दिया जाएगा.
  • 2 करोड़ तक का एयर एक्सीडेंट कवर
  • 20 लाख तक का टर्म लाइफ कवर, जिसे टॉप-अप भी किया जा सकता है

वन स्टॉप फाइनेंशियल सॉल्यूशन

यह वन स्टॉप फाइनेंशियल सॉल्यूशन है. इससे सरकारी कर्मचारियों को अलग अलग बैंको के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. तो यह कंपोजिट सेलरी अकाउंट सरकारी कर्मचारियों के लिए बहुत कारगर साबित होने वाली है.

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Recent Posts

Bihar Red Area: जिस्मफरोशी के धंधे से बाहर निकालीं 8 लड़कियां, बिहार पुलिस का रेड लाइट एरिया पर छापा

Bihar Red Area: बिहार के बेतिया से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे…

Last Updated: April 9, 2026 10:44:29 IST

श्री श्याम क्लासेस में भव्य वार्षिक समारोह का आयोजन

सूरत (गुजरात), अप्रैल 09: श्री श्याम क्लासेस द्वारा दिनांक 5 अप्रैल 2026, सायं 5 बजे…

Last Updated: April 9, 2026 10:37:13 IST

इन खिलाड़ियों पर लगा बैन! IPL में नई गाइडलाइन जारी; क्रिकेट जगत में हड़कंप

IPL 2026 New Rule: आईपीएल में बेंच पर बैठे खिलाड़ी अब मैच के दौरान मैदान…

Last Updated: April 9, 2026 10:24:08 IST

Silver Price Today 9 अप्रैल 2026:  चांदी की चमक पड़ी फीकी या बढ़ गए दाम, नोट करें अपने शहरों के ताजा रेट्स

Silver Price Today 9 अप्रैल 2026: भारत के शहरों में चांदी की चमक थोड़ी फीकी…

Last Updated: April 9, 2026 10:23:58 IST

NG ब्रांड की दमदार वापसी: 29 अप्रैल को सूरत में खुलेगा NG मॉल, 60% मुनाफा जाएगा चैरिटी में

चार साल के अंतराल के बाद उद्यमी सुधीर गोयल का बड़ा ऐलान, ‘NG सेवा ट्रस्ट…

Last Updated: April 9, 2026 10:22:21 IST