<

Big Bash League 2026: स्टीव स्मिथ ने बाबर आज़म को सिंगल लेने से रोका, फिर कैसे रच दिया इतिहास

Big Bash League 2026: शुक्रवार को एक मौके पर स्टीव स्मिथ ने बाबर आज़म को सिंगल देने से मना किया. इसके बाद BBL मैच के दौरान लगातार 4 छक्के जड़े . स्टीव स्मिथ ने सिडनी थंडर के खिलाफ 42 गेंदों में 100 रन बनाए और जीत दिलाई.

Big Bash League 2026: बिग बैश लीग (Big Bash League) में सिडनी थंडर और सिडनी सिक्सर्स के बीच सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में खेले गए मैच में शुक्रवार (16 जनवरी) को स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने इतिहास रच दिया. वह बिग बैश लीग में एक ओवर (6 गेंदों) में सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. 36 वर्षीय बल्लेबाज ने बीबीएल 2026 37वें मुकाबले में इस तरह का प्रदर्शन करके इतिहास रच दिया. इस मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मिथ ने कुल 42 गेंदों का सामना करते हुए 238.09 की स्ट्राइक रेट से 100 रन बनाए. स्टीन स्मिथ ने अपनी पारी में 5 चौके और 9 दमदार छक्के लगाए.

बाबर आज़म को सिंगल देने से मना किया फिर…

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हुए दाएं हाथ के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने सिडनी थंडर के खिलाफ 11वें ओवर की आखिरी गेंद कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा हो रही है. 11वें ओवर की अंतिम गेंद पर स्मिथ ने बल्लेबाज बाबर आज़म को सिंगल देने से मना कर दिया, हालांकि वह चाहते तो रन आसानी से ले सकते थे.  इसके बाद स्मिथ ने कमाल कर दिया.  स्मिथ ने 12वें ओवर में शानदार बल्लेबाजी की और लगातार चार छक्के लगाए. इतना ही नहीं इस ओवर में बल्लेबाज ने रयान हैडली की गेंद पर एक चौका भी लगाया. इस तरह 12वें ओवर में सिडनी सिक्सर्स ने 32 रन बनाए. यह BBL के इतिहास में सबसे अधिक है. 

आउट होकर निराश हुए बल्लेबाज़ बाबर आजम

इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने 12वें ओवर के अंत में बाबर आजम को समझाया कि वह ‘पावर सर्ज’ लेने वाले थे. क्रिकेट में यह दो ओवर की अवधि होती है. इस दौरान फील्डिंग टीम को सर्कल के बाहर केवल दो खिलाड़ी रखने की अनुमति होती है. ऐसी स्थिति में बैटर के लिए शानदार मौका होता है, जब वह रन बना सके. यही वजह थी कि 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर मौका आया जब स्मिथ ने अपने साथी बल्लेबाज बाबर आज़म को सिंगल देने से मना कर दिया. बाद में स्मिथ ने बताया भी कि उन्हें नहीं लगता कि बाबर मेरे सिंगल न लेने से ज़्यादा खुश था. बाबर के साथ बुरा भी हुआ, क्योंकि अगले ही ओवर की पहली गेंद पर पाकिस्तानी खिलाड़ी ने नाथन मैकएंड्रयू की गेंद को अपने स्टंप्स पर मार दिया. आउट होने पर उनकी निराशा साफ़ दिख रही थी. बल्लेबाज़ बाबर आजम ने अपना बल्ला बाउंड्री कुशन पर दे मारा.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST