<
Categories: बिज़नेस

सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! देश के 81% ज्वेलर्स की नहीं हुई जांच, CAG ऑडिट में BIS की निगरानी पर उठे सवाल

CAG के ड्राफ्ट ऑडिट में खुलासा हुआ कि BIS ने 2024-25 में 81% ज्वेलर्स की जांच नहीं की. गोल्ड हॉलमार्किंग की निगरानी पर सवाल उठे हैं.

Gold Hallmarking:  सोने की ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए हॉलमार्किंग को शुद्धता की गारंटी माना जाता है. ग्राहक 22 कैरेट या 18 कैरेट सोने के नाम पर ज्वेलरी खरीदते हैं और इसके लिए कीमत भी उसी शुद्धता के आधार पर चुकाते हैं. लेकिन अब देश में गोल्ड हॉलमार्किंग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के ड्राफ्ट ऑडिट में सामने आया है कि भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने वित्त वर्ष 2024-25 में अनिवार्य सालाना जांच के तहत 80 फीसदी से ज्यादा रजिस्टर्ड ज्वेलर्स का निरीक्षण नहीं किया.

Dynamite News की रिपोर्ट के मुताबिक, BIS के पास सालाना निगरानी के तहत 28,865 लाइसेंस प्राप्त ज्वेलर्स की जांच करने की जिम्मेदारी थी. लेकिन पूरे वित्त वर्ष में सिर्फ 5,444 ज्वेलर्स का ही निरीक्षण किया गया. यानी 23,421 ज्वेलर्स इस सालाना जांच के दायरे से बाहर रह गए. इस तरह करीब 19 फीसदी ज्वेलर्स का ही निरीक्षण हो पाया.

निगरानी में कमी

CAG के ड्राफ्ट ऑडिट में बताया गया है कि ज्वेलर्स की जांच में यह कमी केवल एक साल तक सीमित नहीं रही, बल्कि ऑडिट में शामिल पांच साल की अवधि के दौरान भी निरीक्षण के लक्ष्य पूरे नहीं हुए. देशभर में BIS के साथ करीब 2.3 लाख ज्वेलरी यूनिट रजिस्टर्ड हैं और 398 जिलों में अनिवार्य हॉलमार्किंग लागू है.हालांकि, ऑडिट में सालाना निरीक्षण के लिए शामिल 28,865 लाइसेंस प्राप्त ज्वेलर्स की संख्या और देशभर में रजिस्टर्ड कुल ज्वेलरी यूनिट की संख्या अलग-अलग है.

गोल्ड टेस्टिंग सेंटर की निगरानी में भी चूक

CAG ऑडिट में सिर्फ ज्वेलर्स ही नहीं, बल्कि सोने की शुद्धता जांचने वाले Assaying and Hallmarking Centres (AHC) की निगरानी में भी कमी पाई गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, BIS इन सेंटर्स के निरीक्षण का निर्धारित लक्ष्य 43.7 फीसदी तक पूरा नहीं कर पाया.

ये सेंटर ज्वेलरी की शुद्धता जांचने के बाद उसे Hallmark Unique Identification यानी HUID कोड जारी करने की प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं. ऐसे में इनकी नियमित जांच जरूरी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सोने की जांच निर्धारित मानकों के मुताबिक हो रही है.

BIS ने निरीक्षण में कमी के पीछे कर्मचारियों की कमी और दूरदराज के इलाकों से सोने के सैंपल जुटाने में आने वाली दिक्कतों को वजह बताया है. हालांकि, CAG इस स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं बताया जा रहा है. फिलहाल ड्राफ्ट रिपोर्ट को उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के पास टिप्पणी के लिए भेजा गया है.

ग्राहक कैसे जांचें सोने की शुद्धता?

इस पूरे मामले के बीच सोना खरीदने वाले ग्राहकों के लिए HUID कोड की जांच करना बेहद जरूरी है. ग्राहक BIS Care ऐप के जरिए ज्वेलरी पर दर्ज छह अंकों वाले HUID कोड को डालकर उसकी हॉलमार्किंग से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं.

ऐप पर कोड डालने से ज्वेलरी की दर्ज शुद्धता और सर्टिफिकेशन से जुड़ी जानकारी मिलती है. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि HUID की ऑनलाइन जांच और ज्वेलरी के वास्तविक सोने की शुद्धता का फिजिकल टेस्ट दो अलग-अलग चीजें हैं.

ऐसे में सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क, HUID कोड और बिल पर दर्ज कैरेट की जानकारी जरूर जांचें. CAG की अंतिम रिपोर्ट और मंत्रालय का जवाब यह तय करने में अहम होगा कि देश में गोल्ड हॉलमार्किंग की निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार आगे क्या कदम उठाती है.

यह भी पढ़ें:  Silver Price Today 17 November 2026: चांदी की कीमतों में फिर बदलाव, MCX से लेकर सर्राफा बाजार तक जानें आज का ताजा भाव

Lalit Rai

Recent Posts

IPL 2027 से पहले GT का बड़ा दांव! सनराइजर्स हैदराबाद से हर्षल पटेल को खरीदा, जानें कितने करोड़ में हुई डील

Harshal Patel: GT 2012 में अपने डेब्यू के बाद से IPL में हर्षल की पांचवीं…

Last Updated: November 17, 2026 13:46:59 IST

धूप से चार्ज होगी भारत की ये अनोखी इलेक्ट्रिक कार, कीमत सिर्फ 3.25 लाख रुपये, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 250 KM

Solar Electric Car: अगर आप पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं, तो…

Last Updated: November 17, 2026 13:14:43 IST

जिस बल्लेबाज का नाम सुनते ही कांपने लगते हैं गेंदबाज, वही खिलाड़ी हुआ IPL 2027 से बाहर; फैंस का टूटा दिल

IPL 2027: ट्रैविस हेड को सनराइज़र्स हैदराबाद से ₹14 करोड़ मिल रहे थे. क्योंकि वह…

Last Updated: November 17, 2026 13:09:59 IST

Green Gold में पैसा बनाने का बड़ा मौका? ग्वार गम की कीमतों में 108% का उछाल, जानिए तेजी के पीछे की कहानी

राजस्थान के ग्वार गम की कीमत एक साल में 108% बढ़ी है.अमेरिकी फ्रैकिंग से बढ़ती…

Last Updated: November 17, 2026 12:53:28 IST

दिल्ली-NCR के लोगों को जाम से मिलेगी राहत! साकेत से छतरपुर तक बनेंगे 2 नए एलिवेटेड कॉरिडोर

Delhi-NCR Road Connectivity: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए गुड न्यूज है. दक्षिणी दिल्ली के कई…

Last Updated: November 17, 2026 12:46:28 IST