<
Categories: दिल्ली

दिल्ली-NCR के लोगों को जाम से मिलेगी राहत! साकेत से छतरपुर तक बनेंगे 2 नए एलिवेटेड कॉरिडोर

Delhi-NCR Road Connectivity: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए गुड न्यूज है. दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए दो नए एलिवेटेड कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जिससे ट्रैफिक में राहत मिलेगी.

Delhi-NCR Road Connectivity: दिल्ली से गुरुग्राम और फरीदाबाद जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है. दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए दो नए एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की योजना तैयार की गई है. इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद महरौली-गुरुग्राम रोड और महरौली-बदरपुर रोड पर वाहनों की आवाजाही पहले से ज्यादा आसान हो सकेगी. खास बात यह है कि इस योजना से साकेत, छतरपुर, महरौली और पुल प्रहलादपुर जैसे व्यस्त इलाकों को सीधा फायदा मिलेगा.

यहां बनेगा डबलडेकर कॉरिडोर

पहली बड़ी परियोजना साकेत के जी-ब्लॉक से पुल प्रहलादपुर तक प्रस्तावित है. करीब 6 लेन के इस एलिवेटेड कॉरिडोर पर लगभग 1471 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसकी खासियत इसका डबलडेकर डिजाइन होगा. नीचे की तरफ गाड़ियों के लिए सड़क बनाई जाएगी. वहीं ऊपरी हिस्से में दिल्ली मेट्रो की फेज-4 की गोल्डन लाइन का ट्रैक होगा. इससे सड़क और मेट्रो दोनों के लिए अलग-अलग रास्ते उपलब्ध होंगे.

यहां बनेगा फ्लाईओवर और अंडरपास

इसके अलावा साकेत जी-ब्लॉक से संगम विहार तक एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने का काम भी योजना का हिस्सा है. यहां 6 लेन का अंडरपास और बीआरटी कॉरिडोर से जुड़ने वाला दो लेन का अंडरपास भी बनाया जा रहा है. मां आनंदमयी मार्ग से पुल प्रहलादपुर तक करीब 2.5 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर भी प्रस्तावित है.

5 मिनट में कुतुब मीनार से छतरपुर

दूसरा एलिवेटेड कॉरिडोर कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन से छतरपुर के डीएलएफ फार्म्स तक बनाया जाएगा. करीब 4 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट पर 700 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. यह रास्ता संत श्री नागपाल (SSN) मार्ग के साथ विकसित किया जाएगा. फिलहाल इस दूरी को तय करने में आधे घंटे से ज्यादा समय लग जाता है लेकिन परियोजना पूरी होने के बाद सफर करीब 5 मिनट में पूरा होने का दावा किया जा रहा है. इससे शादी-ब्याह के मौसम में छतरपुर और आसपास के फार्महाउस इलाकों में लगने वाले जाम से भी राहत मिल सकती है.

इन इलाकों के लोगों को होगा फायदा

दोनों परियोजनाओं से साकेत, महरौली, छतरपुर, लाडो सराय, वसंत कुंज, सैनिक फार्म, सतबारी, जोनापुर, डेरा मंडी, असोला, देवली और संगम विहार के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है. साथ ही एयरपोर्ट और हरियाणा की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी सफर सुगम हो सकता है.

ये भी पढ़ें: ‘I Love You’ के बाद अब अनफॉलो! ईशा और अविनाश के रिश्ते में आई दरार? मां की पोस्ट ने मचाई सनसनी!

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

धूप से चार्ज होगी भारत की ये अनोखी इलेक्ट्रिक कार, कीमत सिर्फ 3.25 लाख रुपये, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 250 KM

Solar Electric Car: अगर आप पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं, तो…

Last Updated: November 17, 2026 13:14:43 IST

जिस बल्लेबाज का नाम सुनते ही कांपने लगते हैं गेंदबाज, वही खिलाड़ी हुआ IPL 2027 से बाहर; फैंस का टूटा दिल

IPL 2027: ट्रैविस हेड को सनराइज़र्स हैदराबाद से ₹14 करोड़ मिल रहे थे. क्योंकि वह…

Last Updated: November 17, 2026 13:09:59 IST

Green Gold में पैसा बनाने का बड़ा मौका? ग्वार गम की कीमतों में 108% का उछाल, जानिए तेजी के पीछे की कहानी

राजस्थान के ग्वार गम की कीमत एक साल में 108% बढ़ी है.अमेरिकी फ्रैकिंग से बढ़ती…

Last Updated: November 17, 2026 12:53:28 IST

Delhi House Collapse: दिल्ली के शाहदरा में बड़ा हादसा, अचानक ढहा दो मंजिला मकान; बच्चे समेत 2 की मौत

Delhi House Collapse: दिल्ली के शाहदरा स्थित ज्वाला नगर में पुराना दो मंजिला मकान अचानक…

Last Updated: November 17, 2026 12:46:25 IST

ऑनलाइन शॉपिंग में अब नहीं चलेगा कंपनियों का मनमाना खेल, 1 जनवरी से लागू होंगे नए नियम

1 जनवरी 2027 से Amazon और Flipkart को डिस्काउंट के साथ 30 दिन की सबसे…

Last Updated: November 17, 2026 12:41:22 IST

अमेरिका पर गिरने वाला है डर्टी बम? बड़े पैमाने पर हो रही तैयारी; खुफिया रिपोर्ट से मचा हड़कंप

Iran Dirty Bomb Plot: अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को नई जानकारी मिली है कि ईरान वॉशिंगटन…

Last Updated: November 17, 2026 12:26:16 IST