<
Categories: बिज़नेस

BSNL के इस प्लान ने टेलीकॉम कंपनियों की उड़ा दी नींद, बिना देर किए जानें डिटेल!

अगर, आप भी सस्ते रीचार्ज प्लान का इंतजार कर रहे हैं, तो फिर अलर्ट हो जाइए. क्योंकि, बीएसएनएल कस्टमर के लिए शानदार प्लान लेकर आया है. BSNL के इस प्लान ने टेलीकॉम कंपनियों की नींद हराम कर दी है. जानें यह सस्ता रीचार्ज प्लान कौन सा है?

BSNL Cheapest Recharge Plan: BSNL का 4G नेटवर्क धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है. कंपनी की ओर से दिए गए बयान में कहा गया है कि साल के सेकंड हाफ तक वह देश को 1 लाख टॉवर देगी. हालांकि, इसके अलावा सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने 5G सर्विसेस को भी लॉन्च करने की तैयारियां स्टार्ट कर दी. यदि पिछले महीने की बात की जाए तो भारतीय संचार निगम लिमिटेड ने देश में तकरीबन 65000 नए 4G टॉवर लगाए थे. एक तरफ कंपनी अपनी नई सेवाओं पर जोरों से काम कर रही है वहीं, वह अपने रीचार्ज प्लांस पर भी ध्यान दे रही है. दरअसल, कंपनी के पास जियो और एयरटेल को टक्कर देने वाले सबसे बेहतरीन और गजब के रिचार्ज प्लांस हैं. (BSNL Cheapest Recharge Plan) आज हम जिस प्लान के बारे में बात करने वाले हैं वह आपको 5 रुपये से भी कम दिन के खर्च पर मिलने वाला है. आइए इस रिचार्ज के बारे में डिटेल में जानते हैं.

कैसा है 5 रुपए से भी सस्ता रीचार्ज प्लान?

BSNL कंपनी के पास 180 दिन की वैलिडीटी वाला एक बेहतरीन रीचार्ज प्लान है, इस प्लान में आपको Unlimited Calling के अलावा MTNL Network Delhi और Mumbai के लिए भी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके लिए कस्टमर को अलग से कोई चार्ज नहीं देना होगा. यह फैसिलिटी आपको इस रीचार्ज प्लान के साथ बीएसएनएल की तरफ से दिया जा रहा है. अपने इस प्लान के साथ कंपनी Jio-Airtel को कड़ी टक्कर दे रही है.

ये हैं प्लान की अन्य सुविधाएं

BSNL के इस रिचार्ज प्लान के साथ ग्राहकों को Unlimited Calling के अलावा 100 SMS भी डेली मिलते हैं. साथ ही कस्टमर को 90GB हाई-स्पीड डेटा भी मिलने वाला है. इस डेटा पर कोई लिमिट नहीं है, इसका मतलब है कि आप इसे कभी भी और कैसे भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, अगर आप इस डेटा को आज ही पूरा खत्म कर लेते हैं तो इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps हो जाती है.

लाइव टीवी चैनल्स का लुत्फ

BSNL के इस प्लान में आपको BiTV का एक्सेस भी फ्री में  मिलता है. आप इस सेवा के साथ 450 लाइव टीवी चैनल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके अलावा आपको कई OTT Apps का एक्सेस भी इस प्लान के साथ BiTV सहित फ्री में दिया जा रहा है. 

यह है बीएसएनएल प्लान की कीमत

BSNL के इस प्लान के फायदे तो आप जान ही गए हैं, जो लंबे वक्त तक आपको अनलिमिटेड बेनेफिट देने वाला है. (BSNL Cheapest Recharge Plan) अगर बीएसएनएल के इस प्लान के प्राइस की की बात की जाए तो यह प्लान आपको 897 रुपए के प्राइस में मिलता है. इसका मतलब है कि इस प्लान में आपको 180 दिनों के लिए मिलने वाले बेनेफिट केवल और केवल 5 रुपए से भी कम दिन के खर्च पर मिलता है.

Vodafone Idea के पास भी है ऐसा ही प्लान

Vodafone-Idea के पास भी एक 180 दिन की वैलिडीटी वाला एक रिचार्ज प्लान है, जिसके बारे में आप Vi की आधिकारिक वेबसाईट पर पता कर सकते हैं. इसके अलावा अगर रिलायंस जियो और एयरटेल की बात करें तो इनके पास ऐसा कोई प्लान नहीं है जो इतनी वैलिडीटी के साथ इतने बेहतरीन ऑफर करता हो. (BSNL Cheapest Recharge Plan) ऐसे में बीएसएनएल का यह रीचार्ज प्लान ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर हो सकता है.

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Recent Posts

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों कमेंट्री से फेर लिया अपना मुंह?

युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…

Last Updated: April 3, 2026 23:13:32 IST

7:11 Minute Viral Video Fact Check: क्या Marry Umair का वीडियो असली है? क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई

7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर  'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…

Last Updated: April 3, 2026 22:51:31 IST

Delhi Earthquake: क्या आपका घर है सेफ? दिल्ली में भूकंप के लिहाज से सबसे असुरक्षित इलाके कौन-कौन से हैं?

Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…

Last Updated: April 3, 2026 22:41:37 IST

Earthquake in North India: उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दिल्ली से हिमाचल तक हिली धरती

उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…

Last Updated: April 3, 2026 22:47:39 IST

Viral Video: सड़क पर अचानक सैर पर निकला जंगली हाथी: ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम, नजारा देख फटी रह गईं सबकी आंखें!

Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…

Last Updated: April 3, 2026 21:21:19 IST