<

IND vs SA 5th T20: अभिषेक के साथ ओपनिंग करेंगे संजू, कुलदीप यादव की जगह सुंदर को मौका; देखें प्लेइंग-11

IND vs SA 5th T20: भारत बनाम साउथ अफ्रीका 5वां टी20 मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. यह भारत का इस साल का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला भी है. देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11...

IND vs SA 5th T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5वां टी20 मैच अहमदाबाद में खेला जाने वाला है. इस सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला है, जिसमें दोनों टीमें जीतने के लिए पूरा जोर लगाएंगी. साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इस मैच के लिए भारतीय टीम ने कई बदलाव किए. शुभमन गिल की जगह इस मुकाबले में संजू सैमसन को मौका दिया गया है. वहीं, कुलदीप यादव की जगह वांशिग्टन सुंदर को भी टीम में शामिल किया गया है. गेंदबाजी की बात करें, तो हर्षित राणा की जगह जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है.

वहीं, साउथ अफ्रीका ने भी तीसरे टी20 मैच के बाद 5 मुकाबले में अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव किया है. ट्रिस्टन स्टब्स की जगह फिर से डेविड मिलर की वापसी हुई है, जबकि गेंदबाजों में ऑनरिक नॉर्ख्या की जगह जॉर्ज लिंडे को टीम में शामिल किया गया है. नीचे देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11…

लगातार 14वीं सीरीज जीतेगा भारत

अगर भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत हासिल करती है, तो भारत लगातार 14वीं टी20 सीरीज अपने नाम कर लेगा. भारतीय टीम ने पिछली 13 टी20 सीरीज में लगातार जीत हासिल की है. अब उसकी नजर 14वें सीरीज की जीत पर हैं. साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में सौंपी गई. उसके बाद से ही सूर्यकुमार यादव की युवा ब्रिगेड टीम ने एक भी टी20 सीरीज नहीं गंवाई है. बता दें कि भारतीय टीम को आखिरी बार साल 2023 में टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का आखिरी मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. पिच की बात करें, तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच सपाट है, जिसकी वजह से बल्लेबाजों को खूब मदद मिलती है. इस मैदान पर हाई स्कोरिंग टी20 मुकाबला देखने को मिल सकता है. इसके अलावा यह एक संतुलित सतह भी प्रदान करती है, जहां गेंदबाजों, खासकर स्पिनरों को मैच आगे बढ़ने के साथ मदद मिलने की संभावना होती है. खेल आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी हो सकती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलेगी.

अहमदाबाद में टीम इंडिया का अच्छा रिकॉर्ड

भारतीय टीम का टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में खेलने जा रही है. इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी शानदार है. भारत ने इस मैदान पर कुल 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 5 मैचों में जीत हासिल की है. इसके अलावा बाकी दो मैचों में भारत को हार मिली है. दोनों ही बार इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंग्टन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडन मार्करम, रीजा हेंड्रिक्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यान्सन, कॉर्बिन बॉश, ओटनील बार्टमैन, लुंगी एनगिडी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Rajasthan News: चोरी बन गई काल! तार चुराने की कोशिश में दो युवकों की बिजली का झटका लगने से मौत, जलकर कोयला बन गए शव

राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…

Last Updated: October 3, 2026 16:39:19 IST

Ghaziabad News: वैशाली स्थित एक ऊंची इमारत की बालकनी गिरी, कई कारें हुईं क्षतिग्रस्त; बड़े हादसे से बाल-बाल बचे लोग

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…

Last Updated: October 3, 2026 16:24:59 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी, उसे थप्पड़ मारकर धक्का दिया गया, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

UP News: बुधाना में मुजफ्फरनगर कॉलेज की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़,…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:29 IST

Bigg Boss 20: रीति तिवारी की वापसी का मिला इशारा! सलमान खान ने खोला ऐसा राज, घरवालों के उड़े होश

Bigg Boss 20: हाल ही में रीति तिवारी घर से बेघर हो गई थीं. वहीं…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:15 IST

सैमसंग का टीवी है या मिस्ट्री बॉक्स! वारंटी के नाम पर धोखे का शिकार हुआ ग्राहक, 5 हफ्ते से गायब है TV; खुली कंपनी की पोल

Samsung TV Complaint: सैमसंग का प्रीमियम TV खरीदा, पर जब डिस्प्ले खराब हुआ तो कंपनी…

Last Updated: October 3, 2026 15:53:13 IST

फाइनल में फिर भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स, जमकर उड़ा पाक का मजाक

India Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 15:35:12 IST