1
LPG Gas Price: आज 1 फरनरी है और आज के आम बजट पेश किया जाएगा. ठीक 2026 के आम बजट के पहले जनता को महंगाई का झटका लगा है. LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी गई है, जिसकी वजह से घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ना लगभग तय है. इसकी नई दरें आज से लागू हो गई हैं.
हर महीने सिलेंडरों के दाम की होती है समीक्षा
पेट्रोलियम मार्केटिंग करने वाली सरकारी कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडरों के दाम की समीक्षा करती हैं. इससे पहले भी जनवरी में इन्होंने समीक्षा की थी और 19 किलो वाले सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की थी.
19 किलो वाले सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी
सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल (IOC) की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली शहर में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. और अब उसकी कीमत 1740.50 रुपये हो गई है. इससे पहले इसकी कीमत 1691.50 रुपये था. सामान्य घरों में प्रयोग होने वाले मध्यम आकार वाले सिलेंडक जिसका वजन 14.2 किलो होता है, उसके किमत के कोई बदलाव नहीं हुआ है.
घरेलू सिलेंजर के दाम
- दिल्ली: 853 रुपये
- कोलकाता: 879 रुपये
- मुंबई: 852.50 रुपये
- चेन्नई: 868.50 रुपये
- लखनऊ: 890.50 रुपये
- अहमदाबाद: 860 रुपये
कॉमर्शियल सिलेंडर का अन्य शहरों में दाम
कोलकाता मेंकॉमर्शियल सिलेंडर जिसका वजन 19 किलो है उसकी कीमत अब 1844.50 रुपये हो गई है. मुंबई में इसकी कीमत 1692.00 रुपये हो गया है. और चेन्नई में इसकी कीमत 1899.50 रुपये कर दिया गया है.