अगर आप अपने Income Tax Refund का इंतजार कर रहे हैं और स्टेटस में आपको 'Hold' का संदेश दिखाई दे रहा है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है.
Income Tax Refund/ Picture Source: The Economic Times
Income Tax Refund: आयकर विभाग द्वारा रिफंड जारी करने की प्रक्रिया जारी है, लेकिन किसी वजह से अगर आपको ‘Hold’ का संदेश दिखाई दे रहा है, तो घबराने की कोी भात नहीं है. ज्यादातर यह तकनीकी कारणों या फिर किसी छोटी सी जानकारी की कमी की वजह से हो सकती है. तो वहीं, दूसरी तरफ आयकर विभाग ज्यादातर डेटा मिलान या फिर बैंक अकाउंट Validation की कमी की वजह से रिफंड को कुछ देर के लिए रोक देता है. ऐसे केस में आपको क्या करना चाहिए इसके बारे में पूरी खबर में विस्तार से बताया गया है.
अगर आपका बैंक खाता ई-फाइलिंग पोर्टल पर Pre-validated नहीं है, तो विभाग पैसे को खाते में ट्रांसफर नहीं कर पाता है.
इसके अलावा पैन कार्ड और बैंक खाते में दर्ज नाम की स्पेलिंग अलग होने पर रिफंड पूरी तरह से रुक जाता है, अपने नाम की स्पेलिंग की सही तरह से जांच करनी चाहिए.
तो वहीं, पिछले किसी साल का टैक्स बकाया है, तो विभाग चालू साल के रिफंड को उसके साथ एडजस्ट करने के लिए भी रोक दोता है.
सामनाधान के लिए आपको चार चीजें करना सबसे ज्दाया जरूरी होता है. जहां, सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अकाउंट में लॉग इन करें ‘Worklist’ या ‘Pending Actions’ टैब में जाकर देखें कि क्या विभाग ने आपसे किसी भी तरह का कोई स्पष्टीकरण मांगा है.
दूसरा बैंक री-वैलिडेट करने की कोशिश करें. अपने बैंक खाते की जानकारी दोबारा जांचें और सुनिश्चित करें कि वह आपके पैन (PAN) से जुड़ा होना चाहिए. तीसरा, अगर विभाग ने धारा 245 के तहत आपको किसी भी तरह का कोई नोटिस भेजा है बकाया टैक्स के संबंध में, तो उस पर अपनी सहमति या असहमति दर्ज कर दें. और सबसे आखिरी में एक बार जब आप पोर्टल पर मांगी गई जानकारी अपडेट कर देते हैं, तो विभाग रिफंड की प्रक्रिया को फिर से शुरू कर देता है और पैसा सीधे आपके खाते में जमा कर दिया जाता है.
Delhi NCR Weather Forecast 11 April 2026 : दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज वीकेंड पर…
Today Weather News 11 April 2026: उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर…
Chhattisgarh Crime News: दुर्ग ज़िले में, एक 5 साल की मासूम बच्ची एक बोरे के…
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर रह चुकी हैं. वहीं…
UP Crime News: यूपी के मैनपुरी से रिश्तों में हत्या कराने का एक चौंकाने वाला…
NEET UG 2026 पास करना मुश्किल ज़रूर है, पर सही रणनीति, निरंतर मेहनत और मजबूत…