<

Akshara Singh vs Trishakar Madhu: किसने भोजपुरी फैन्स के दिलों पर किया राज, सबसे ज्यादा कंट्रोवर्सी में किसका रहा नाम? यहां जानें- पूरी जानकारी

Akshara Singh Controversy: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की दो मशहूर अभिनेत्रियां जिन्होंने वर्षों तक फैन्स के दिलों पर राज किया. अक्षरा सिंह जिनका नाम कभी पवन सिंह तो कभी रितेश पांडे से जुड़ा.

Akshara Singh vs Trishakar Madhu: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक सिंगर भी हैं. एक्ट्रेस ने साल 2019 में भोजपुरी फिल्म सत्यमेव जयते से एक्टिंग की शुरुआत की थी, जिससे वह काफी पॉपुलर हो गईं. तब से उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें बलमा बिहार वाला, सत्य, मां तुझे सलाम और लैला मजनू जैसी हिट फिल्में शामिल हैं. उन्होंने खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव जैसे स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की है. उन्होंने अपनी मेहनत से अपना नाम बनाया है और अब वह करोड़पति हैं.

कौन हैं त्रिशा कर मधु? (Who is Trishakar Madhu?)

इसके अलावा, अगर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्ती त्रिशा कर मधु की बात करें तो उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. अपनी शानदार परफॉर्मेंस और बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर त्रिशा का मशहूर होने का सफर चुनौतियों भरा और कामयाब दोनों रहा है. एक बड़े स्कैंडल का सामना करने के बावजूद जब उनका एक प्राइवेट वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया था. त्रिशा ने इस विवाद से ऊपर उठकर इंडस्ट्री में खुद को एक सफल और अमीर एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित किया है.

Marad Chhakka Milal Ba: भोजपुरी इंडस्ट्री ने फिर पार की मर्यादा! रिलीज होते ही चर्चा में आया गोल्डी यादव का ये नया गाना

अक्षरा सिंह की नेट वर्थ कितनी है? (Akshara Singh net worth)

अक्षरा सिंह आज की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं और उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री की “क्वीन” कहा जाता है. आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस की नेट वर्थ लगभग 50-55 करोड़ रुपये है. वह हर फिल्म के लिए 15-20 लाख रुपये चार्ज करती हैं. इसके अलावा, वह अपनी सिंगिंग और स्टेज परफॉर्मेंस से भी अच्छी कमाई करती हैं. अक्षरा एक स्टेज शो के लिए 3-5 लाख रुपये चार्ज करती हैं. एक्ट्रेस एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं. उनके पास मुंबई और पटना में करोड़ों रुपये के आलीशान घर हैं. वह अक्सर इन घरों की तस्वीरें अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं. उनके पास महंगी कारें भी हैं, जिनमें स्कॉर्पियो और फ़ॉर्च्यूनर शामिल हैं. उनके गैरेज में कई महंगी बाइक भी हैं.

त्रिशा कर मधु की नेट वर्थ कितनी है? (Trisha Kar Madhu net worth)

त्रिशा कर मधु की नेट वर्थ ₹5 से ₹10 करोड़ के बीच होने का अनुमान है. उनकी कमाई मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम से होती है, जहां उन्होंने एक मजबूत फैन बेस बनाया है. त्रिशा की लोकप्रियता सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वह एक सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं और इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने फॉलोअर्स से अक्सर जुड़ी रहती हैं. इन प्लेटफॉर्म पर उनकी मौजूदगी ने उनकी फाइनेंशियल सफलता में और भी योगदान दिया है, क्योंकि वह ब्रांड एंडोर्समेंट और स्पॉन्सर्ड पोस्ट से भी कमाती हैं.

मिनीषा लांबा से जुड़े 3 बड़े विवाद ,जब साजिद खान को कहा ‘क्रिएचर’.

कब-कब कंट्रोवर्सी में फंसीं अक्षरा सिंह? (Akshara Singh controversies)

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नाम कभी पवन सिंह से जुड़ा तो कभी रितेश पांडे से भी जुड़ा. हालांकि, अक्षरा सिंह को कई बार कंट्रोवर्सी का शिकार होना पडड़ा. अक्षरा सिंह का एक फेक MMS वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर वह थीं. इस वीडिया के सामने आने के बाद अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर लाइव आईं और उन लोगों पर जमकर बरसीं जो महिलाओं को बदनाम करने की कोशिश करते हैं. अक्षरा सिंह फिल्मी करियर के अलावा अपने निजी लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में रहीं.

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए. एक्ट्रेस को न सिर्फ प्यार में धोखा मिला, बल्कि पवन सिंह ने कथित तौर पर उनका फिल्मी करियर भी बर्बाद करने की कोशिश की. इसके अलावा, अक्षरा सिंह ने रितेश पांडे पर भी ऐसे ही गंभीर आरोप लगाए. अक्षरा ने रितेश पांडे के खिलाफ पुलिस स्टेशन में FIR भी दर्ज करवाई. एक्ट्रेस के मुताबिक, रितेश पांडे ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उनके साथ गाली-गलौज भी की.

कब-कब कंट्रोवर्सी में रहीं त्रिशा कर मधु? (Trishakar Madhu controversies)

त्रिशा कर मधु अपने हॉट और सिजलिंग लुक्स से लाखों दिलों को धड़काने के लिए जानी जाती हैं. वह सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर रही थीं, लेकिन जब उनका एक फेक MMS वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुआ तो वह रातों-रात मशहूर हो गईं.

रिलीज डेट पर लगी मुहर, अजय देवगन की ‘Dhamaal 4’ के लिए हो जाइए तैयार, बॉक्स ऑफिस पर फिर मचाएगी तहलका

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST