<
Categories: बिज़नेस

84 हजार की ‘प्राडा कोल्हापुरी’, क्या एक चप्पल है आम भारतीय का पूरा साल का खर्च?

इटली की लग्जरी फैशन कंपनी प्राडा (Prada) ने महाराष्ट्र के लिडकॉम (LIDCOM) और कर्नाटक के लिडकार (LIDKAR) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर पूरी तरह से हस्ताक्षर कर दिए हैं.

84 Thousand Prada Kohlapuri: इटली और दुनिया की सबसे लग्जरी फैशन कंपनी प्राडा (Prada) ने महाराष्ट्र के लिडकॉम (LIDCOM) और कर्नाटक के लिडकार (LIDKAR) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर अब हस्ताक्षर कर दिए है, ताकि इस साझेदारी का उद्देश्य कोल्हापुरी कारीगरों की पारंपरिक कला को प्राडा की मॉडर्न डिज़ाइन के साथ मिलाकर एक नई और प्रीमियम सैंडल लाइन को बनाने की कोशिश करना है. 

कितनी है कीमत और कहां तक है पहुंच?

जानकारी के मुताबिक, यह नया कोल्हापुरी कलेक्शन फरवरी अगले साल 2026 से दुनिया भर के 40 प्राडा स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगा. इन चप्पलों की अनुमानित कीमत लगभग 930 डॉलर यानी करीब 84 हजार रुपये प्रति जोड़ी हो सकती है. लेकिन, इसकी कीमत एक आम भारतीय के कपड़ों और जूतों पर होने वाले सालाना खर्च की तुलना में बहुत ज्यादा ही है, जिसे खरीदना इतना भी आसान नहीं होगा.

आम भारतीय के  सालाना खर्च से है ज्यादा

केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय के हाउसहोल्ड कंजम्पशन एक्सपेंडिचर सर्वे (HCES) 2023–24 के आँकड़ों के मुताबिक और एक सर्वे के अनुसार, एक प्राडा कोल्हापुरी 84 हजार रुपये की कीमत एक औसत भारतीय के सालाना फुटवियर खर्च 557 रुपये से 151 गुना ज्यादा है, और यहाँ तक कि सबसे अमीर टॉप 5 प्रतिशत घरों का फुटवियर पर औसत खर्च भी 1 हजार 139 ही है. 

क्या है सबसे ज्यादा बिकने वाले आइटम

तो वहीं, HCES के आंकड़े बताते हैं कि भारतीय बाजार में आज भी जरूरत की चीजें सबसे ज्यादा खरीदी जाती है, जैसे कि सालभर में 90 प्रतिशत से ज्यादा घरों ने मोजे और रबर या PVC चप्पलों की ज्यादा खरीदारी की जाती है. इसके अलावा 100 में से सिर्फ 2 घरों ने ही वेस्टर्न सूट खरीदा, और 1 प्रतिशत से भी कम घरों ने सेकंड-हैंड कपड़े या फुटवियर खरीदारी देखने को मिली है. 

विवाद और साझेदारी बन सकती है बड़ी चुनौती

तो वहीं, प्राडा ने इस साझेदारी के लिए महत्वपूर्ण कदम तब उठाते हुए हाल ही में मिलान फैशन शो में कोल्हापुरी जैसी चप्पलों को प्रदर्शित करने पर उन्हें बहुत बड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा विवाद के बाद, कंपनी ने अपने डिज़ाइन को भारतीय शैली से प्रेरित बताया और अब आधिकारिक तौर पर भारतीय कारीगरों के साथ साझेदारी देखने को मिली है.

Darshna Deep

Recent Posts

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST

Bihar firecracker accident: सीवान में पटाखा बनाते समय मकान में भीषण विस्फोट, 4 शव बरामद, कई लोग घायल

Bihar firecracker accident: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में…

Last Updated: October 23, 2026 20:52:49 IST

करवा चौथ पर भद्रा का साया या नहीं? व्रत रखने से पहले जान लें पूजा का सही मुहूर्त, जानें किस शहर में कब दिखेगा चांद

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. पूजा…

Last Updated: October 23, 2026 20:45:19 IST

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार से बनी सहमति; सप्लाई बहाल करने की तैयारी

Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…

Last Updated: October 23, 2026 19:51:26 IST