ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) के दौरान यह दुविधा आम है कि कोई कपड़ा पहनने पर कैसा दिखाई देगा, लेकिन अब इसकी चिंता आने वाले समय में खत्म हो जाएगी. भारत में एक खास AI-संचालित टूल (AI Powered Tools) आया है, जो इस परेशानी का पूरी तरीके से हल निकालेगा.
Online Shopping And AI Fashion Tools
Online Shopping And AI Fashion Tools: ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान हमें अकसर कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन अब यह परेशानी आने वाले समय में जल्द ही खत्म हो जाएगी. अकेले शॉपिंग करने वाले और हमेशा कंफ्यूज रहने वाले लोगों के लिए, गूगल भारत में एक खास AI-संचालित टूल लेकर आया है, जिससे न सिर्फ पर विभिन्न कपड़ों को वर्चुअल रूप से ट्राई भी कर सकते हैं बल्कि यह टूल AI मॉडल पर काम भी करता है. तो आइए दानते हैं इस खबर में गूगल के इस जादुई टूल के बारे में.
दरअसल, यह नया टूल ऑनलाइन शॉपिंग को बदलने के लिए ही पूरी तरह से डिज़ाइन किया गया है. यह आपको टॉप्स, बॉटम्स, ड्रेसेस, जैकेट्स, और इतना ही नहीं, जूतों को भी वर्चुअल स्तर पर ट्राई करने की मज़ेदार सुविधा प्रदान करता है. यह फीचर गूगल के एक कस्टम AI मॉडल पर ही काम करता है जो बेहद मददगार साबित होता है.
इस टूल की सबसे अच्छी खासियत यह है कि यह AI मॉडल इंसानी शरीर और कपड़ों के बीच की छोटी-छोटी बारीकियों को अच्छी तरह से समझता है. ड्रेप और फोल्ड में अलग-अलग कपड़ों का कपड़ा (जैसे कॉटन और सिल्क) किसी भी व्यक्ति के शरीर पर कैसे फोल्ड, स्ट्रेच और ड्रेप होगा यह बताता है. इसके अलावा विभिन्न आकार के शरीर पर फिट होने के तरीकों के बारे में भी विस्तार से जानकारी देता है.
इसका मतलब है कि आपको केवल एक फोटो अपलोड करनी है और यह मॉडल दिखाएगा कि वह कपड़ा आप पर कितना फिट या ढीला लगेगा, जिससे आप एक क्लिक में फिटिंग रूम का पूरी तरह से अनुभव भी कर सकते हैं.
गूगल के इस वर्चुअल ट्राई-ऑन टूल का इस्तेमाल करना बेहद ही आसान है. जब आप गूगल पर कपड़े या जूते खरीद रहे हों, तो प्रोडक्ट लिस्टिंग में दिए गए ‘Try-it-on’ आइकन पर टैप करें और अपनी पूरी लंबाई की एक अच्छी फोटो अपलोड कर दें. जिसके बाद परिणाम के लिए, सुनिश्चित करें कि फोटो अच्छी रोशनी में हो और आपने फिट कपड़े ही पहने हों.
कुछ ही देर में, आप यह देख पाएंगे कि वह कपड़ा आप पर कैसा दिख रहा है. आप इस नए लुक को सेव कर सकते हैं और चाहें तो दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं.
तो देखा आपने गूगल का यह नया जादूई टूल आपकी इस परेशानी को जल्द ही खत्म कर सकता है, फिटिंग की चिंता को दूर करने के साथ-साथ ऑनलाइन खरीदारी को पहले से और भी ज्यादा कुशल बना देगा.
Ayodhya Ram Mandir Timing: 1 नवंबर 2026 से रामलला के दर्शन सुबह 7 बजे शुरू…
Who is Shahnawaz Hussain daughter-in-law: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के बेटे…
Bettiah Viral Video: बिहार के बेतिया में आधी रात महिला के घर पहुंचे वार्ड सदस्य…
Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…
Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…
DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…