444 Days Special FD: अगर आप एफडी में निवेश पर अच्छा रिटर्न तलाश कर रहे हैं तो बैंकों की 444 दिन की स्पेशल स्कीम बेहतर ऑप्शन हो सकता हैं. कई बैंक यह स्कीम दे रहा है. आइये जानते है.
444 days special scheme
New Delhi: रेपो रेट में कमी के बावजूद कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर शानदार रिटर्न दे रहे है. बैंक ने कुछ खास समय के लिए एफडी स्कीम लेकर आए हैं. जिनमें 444 दिन की विशेष FD भी शामिल है. SBI केनरा बैंक और इंडियन बैंक समेत कई बैंक 444 दिन की स्पेशल एफडी पर आम नागरिकों, सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन को अच्छा ब्याज दे रहा है.
SBI की 444 दिवसीय विशेष FD को ‘अमृत वर्षी’ कहा जाता है. यह बैंक आम जनता को 6.60%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% ब्याज देता है. यदि आप SBI की अमृत वर्षी FD में ₹1 लाख का निवेश करते हैं, तो आपको लगभग ₹1,08,288 प्राप्त होंगा. जिसमें ₹8,288 ब्याज शामिल है.
इंडियन बैंक अपनी 444 दिन की विशेष FD योजना (इंड सिक्योर प्रोडक्ट) पर आम नागरिकों को 6.70% ब्याज दे रहा है. वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.45% ब्याज मिलेगा. इंड सिक्योर प्रोडक्ट FD में ₹1 लाख का निवेश करने पर लगभग ₹108,418.26 प्राप्त होंगा. जिसमें ₹8,418.26 ब्याज मिलेगा.
बैंक ऑफ बड़ौदा की BoB स्क्वायर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम (444 दिन) आम नागरिकों को 6.60% ब्याज देती है. वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% ब्याज मिलेगा. यदि आप BoB स्क्वायर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम में ₹1 लाख का निवेश करते हैं, तो आपको लगभग ₹108,288.61 प्राप्त होंगा. जिसमें ₹8,288.61 ब्याज मिलेगा.
आईडीबीआई बैंक अपनी 444 दिन की उत्सव एफडी विशेष जमा योजना पर आम नागरिकों को 6.70% ब्याज दे रहा है. वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.35% ब्याज मिलेगा. ये दर 30 सितंबर 2025 तक मान्य हैं. उत्सव एफडी में ₹1 लाख का निवेश करने पर आपको लगभग ₹108,418.26 मिलेगा. जिसमें ₹8,418.26 ब्याज शामिल है.
केनरा बैंक अपनी 444 दिन की एफडी पर आम नागरिकों को 6.50% ब्याज दे रहा है. वरिष्ठ नागरिकों को 7% ब्याज मिलेगा। केनरा बैंक की 444 दिवसीय एफडी में ₹1 लाख का निवेश करने पर आपको लगभग ₹108,159.08 मिलेंगा. जिसमें ₹8,159.08 ब्याज शामिल है.
Bettiah Viral Video: बिहार के बेतिया में आधी रात महिला के घर पहुंचे वार्ड सदस्य…
Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…
Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…
DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…
वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…
Rahul Gandhi: अदालत ने राहुल गांधी को बरी करते हुए कहा कि उनके बयान को…