Today Gold Rate: दिल्ली, मुंबई, बंगलौर, कोलकाता और चेन्नई सहित पूरे देश के बाजारों में आज वही दरें लागू की गईं, जो रविवार को थीं. 22 कैरेट सोना आज 1 ग्राम के लिए 10,990 रुपये, 8 ग्राम के लिए 87,920 रुपये और 10 ग्राम के लिए 1,09,900 रुपये रहा.
सोने की कीमतें
Today Gold Price: सोमवार, 6 अक्टूबर को सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. पिछले कई दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने के बाद अब कीमतें स्थिर हो गई हैं. दिल्ली, मुंबई, बंगलौर, कोलकाता और चेन्नई सहित पूरे देश के बाजारों में आज वही दरें लागू की गईं, जो रविवार को थीं. 22 कैरेट सोना आज 1 ग्राम के लिए 10,990 रुपये, 8 ग्राम के लिए 87,920 रुपये और 10 ग्राम के लिए 1,09,900 रुपये रहा. यानी रविवार और सोमवार दोनों दिन दाम बिल्कुल समान रहे.
सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी सोमवार को किसी तरह का बदलाव नहीं देखने को मिला. पिछले एक सप्ताह से चांदी के दाम लगातार ऊपर-नीचे हो रहे थे, लेकिन अब स्थिरता नजर आई. सोमवार को 1 ग्राम चांदी का भाव 165 रुपये रहा. अगर बड़े निवेश की बात करें तो 1 किलो चांदी का भाव 1,65,000 रुपये तय किया गया है. रविवार को भी यही कीमतें लागू थीं. इसका मतलब है कि फिलहाल चांदी के बाजार में कोई नया उतार-चढ़ाव नहीं हुआ.
विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल बाजार में स्थिरता बनी हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है. अब देखना है कि सोना इस दौरान सस्ता होगा या महंगा? खासकर दिवाली और धनतेरस के आसपास सोना-चांदी की मांग बढ़ जाती है. जिससे दामों में तेजी आ सकती है. त्योहारी सीजन में लोग पारंपरिक रूप से सोना-चांदी खरीदना पसंद करते हैं, यही वजह है कि बाजार में हलचल देखने को मिलती है. इस बार भी संभावना है कि दिवाली नजदीक आते-आते सोना और चांदी के दामों में वृद्धि दर्ज की जा सकती है.
Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…
Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…
India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…
BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…
Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…
Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…