Live
Search
Home > बिज़नेस > Commercial vs Domestic cylinder को इस्तेमाल करने के लिए हैं अलग-अलग नियम, जानें दोनों के बीच क्या हैं अंतर

Commercial vs Domestic cylinder को इस्तेमाल करने के लिए हैं अलग-अलग नियम, जानें दोनों के बीच क्या हैं अंतर

क्या आप जानते हैं घरेलू यानि डोमेस्टिक सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर में क्या अंतर है. अगर नहीं जानते तो इस लेख के माध्यम से हम आपको न केवल इसके बीच के अंतर के बारे में समझाएंगे बल्कि दोनों के नियम और कानूनों के बारे में भी बताएंगे.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-03-12 18:23:05

Mobile Ads 1x1

Commercial vs domestic cylinder: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर LPG गैस पर साफतौर पर देखने को मिल रहा है. इससे न केवल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इजाफा हुआ है, बल्कि सिलेंडर मिलने में भी लोगों को काफी किल्लत हो रही है. एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने से होटलों और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर हैं. वहीं, लोगों को घरेलू सिलेंडर भी नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोग गैस की खपत को कम करने नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं.

कमर्शियल और घरेलू LPG सिलेंडर में क्या है अंतर? 

देखा जाए कमर्शियल सिलेंडर मुख्य रूप से दुकानदारों, होटल या रेस्तरां के मालिकों और खाने से जुड़े व्यवसाय वाले लोगों के लिए होता है. वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर घर की रसोई में इस्तेमाल किया जाता है. यह केवल घरेलू इस्तेमाल करने के लिए ही होता है आप इसे दुकान या रेस्तरां में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. घरेलू सिलेंडर के मुकाबले कमर्शियल सिलेंडर का प्रेशर आमतौर पर ज्यादा होता है. 

रेस्तरां वाले क्यों ले रहे घरेलू सिलेंडर? 

रेस्तरां वाले या खाने से जुड़ा व्यवसाय करने वाले लोग अब एलपीजी गैस की सप्लाई बाधित होने के चलते घरेलू सिलेंडर लेने लगे हैं. कुछ दुकानदार अपने व्यवसाय को चलाने के लिए घरेलू रसोई गैस ले रहे हैं, जबकि ऐसा करना नुकसानदायक होने के साथ ही खतरनाक भी हो सकता है. दरअसल, घरेलू सिलेंडर को रेस्तरां में इस्तेमाल करने के लिए नहीं बनाया गया है. इसे रेस्तरां में इस्तेमाल करने से धमाका होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए अगर आप दुकानदार हैं तो केवल कमर्शियल सिलेंडर का ही इस्तेमाल करें.  

क्या कहते हैं नियम? 

अगर कोई दुकानदार अपने रेस्तरां या मिठाई की दुकान आदि के लिए घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल करता है तो ऐसे में Liquefied Petroleum Gas Act 2000 और Essential Commodities Act के तहत आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है. ऐसा करने पर 10,000 से लेकर 20000 रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है. रेस्तरां में घरेलू सिलेंडर की सप्लाई करने पर डिस्ट्रिब्यूटर पर भी कार्यवाही हो सकती है. 

MORE NEWS