<
Categories: बिज़नेस

Dhanteras पर आपके शहर में Bank खुला है या बंद? अभी पढ़ लें पूरी लिस्ट

Bank Holiday 2025: अगर आप भी आज धनतेरस के दिन बैंक से पैसे निकालने के बारे में सोच रही है तो यह खबर आपके लिए है. अभी जान लें कि आपके बैंक की आज छुट्टी तो नहीं है.

Dhanteras Bank Holiday: दिवाली (Diwali) का शुभारंभ धनतेरस (Dhanteras) से होता है और इसी दिन से घर-घर में त्योहार की रौनक शुरू हो जाती है. खरीदारी का यह खास दिन सोना-चांदी और नए सामान की खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है. ऐसे में बहुत से लोग बैंक से कैश निकालने या जरूरी काम निपटाने की भी योजना बनाते हैं. लेकिन अक्सर त्योहारों पर छुट्टियों को लेकर कन्फ्यूजन बना रहता है. अगर आप भी आज बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि आज आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं.

धनतेरस पर कहां बंद हैं बैंक?

इस साल धनतेरस तीसरे शनिवार को पड़ा है. आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुले होते हैं. आरबीआई (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर 2025 के मुताबिक धनतेरस के दिन देशभर में बैंक खुले रहेंगे, केवल गुवाहाटी को छोड़कर.

 गुवाहाटी – खाती बिहू त्योहार के कारण बैंक बंद

 बाकी सभी राज्यों और शहरों में – बैंक खुले रहेंगे

दिवाली 2025 के दौरान कहां-कहां बैंक रहेंगे बंद

19 अक्टूबर (रविवार)- यह रविवार है, इसलिए पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

20 अक्टूबर (दिवाली)

बैंक बंद: अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा.

बैंक खुले: बेलापुर, भुवनेश्वर, इम्फाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर.

21 अक्टूबर (गोवर्धन पूजा / लक्ष्मी पूजा)

बैंक बंद: बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इम्फाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर.

बाकी सभी शहरों में बैंक खुले रहेंगे.

22 अक्टूबर (बलि प्रतिपदा / विक्रम संवत नव वर्ष)

बैंक बंद: अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर.

अन्य सभी शहरों में बैंक खुले रहेंगे.

23 अक्टूबर (भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती)

बैंक बंद: अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला.

अन्य शहरों में बैंक खुले रहेंगे.

 

ऑनलाइन बैंकिंग से काम नहीं रुकेगा

त्योहारों पर भले ही बैंक ब्रांच बंद हों, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं 24×7 चालू रहती हैं. आप IMPS, NEFT, RTGS या UPI के जरिए किसी भी समय ट्रांजैक्शन कर सकते हैं. साथ ही एटीएम से कैश निकालना, बैलेंस चेक करना या मिनी स्टेटमेंट लेना भी संभव है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST

चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही? 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने दी चेतावनी

Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…

Last Updated: October 24, 2026 07:38:41 IST