Live
Search
Home > बिज़नेस > अब PF बैलेंस जानने के लिए ऑफिस जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे इन 4 स्मार्ट तरीकों से लगाएं पता

अब PF बैलेंस जानने के लिए ऑफिस जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे इन 4 स्मार्ट तरीकों से लगाएं पता

अब पीएफ का बैलेंस पता करना हो या उसे निकालना ही क्यों न हो इसके लिए आपको EPFO के दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने पीएफ खाते में जमा हुए बैलेंस को आसानी से पता कर सकते हैं. चलिए जानते हैं पूरा प्रोसेस.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: March 10, 2026 20:33:17 IST

Mobile Ads 1x1

EPF Balance Check Online: आज के डिजिटल दौर में नौकरीपेशा लोगों के भविष्य की वित्तीय सुरक्षा और रिटायरमेंट के बाद उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएफ (PF) काटा जाता है. कुछ लोगों की सैलरी में से हर महीने पीएफ के रूप में एक राशि तो कटती है, लेकिन वे अपने पैसे का हिसाब नहीं देख पाते हैं. इसलिए आपको अने मेहनत की कमाई का पूरा हिसाब रखना चाहिए.

1. नंबर पर दें मिस्ड कॉल 

अगर आप अपने पीएफ खाते में जमा पैसे के बारे में पता करना चाहते हैं और आपके पास कोई डिजिटल जरिया नहीं है तो ऐसे में आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर कॉल करें. दो बार घंटी जाने के बाद फोन खुद ही कट हो जाएगा और आपको एक टेक्स्ट SMS के जरिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पीएफ बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी. 

2. उमंग ऐप से देखें पीएफ बैलेंस 

उमंग ऐप के जरिए आप डिजिटली अपने पीएफ अकाउंट की पूरी डिटेल जान सकते हैं. इस ऐप में आपको EPFO के ऑप्शन पर जाना है और Employee Centric Services पर क्लिक करें. अब आपको View Member Passbook पर क्लिक करना है. अब अपना UAN नंबर डालकर आप अपने पीएफ की पूरी ट्रांस्जेक्शन देख सकेंगे, जिसमें आपको Employer और pension दोनों के पैसे दिख जाएंगे. 

3. SMS से पता करें बैलेंस

पीएफ अकाइउंट का बैलेंस पता करने के लिए आप 7738299899 पर अपना UAN नंबर डालकर मैसेज कर सकते हैं. जिसके बाद ईपीएफओ द्वारा आपके खाते के बैलेंस के बारे में आपको बता दिया जाएगा. इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज करना है. 

4. EPFO मेंबर पोर्टल 

पीएफ का बैलेंस पता करने के लिए आप EPFO की वेबसाइट या पोर्टल पर भी जा सकते हैं. इस पोर्टल पर जाकर आपको EPF Passbook Portal पर क्लिक करना है. अब अपना UAN नंबर और पासवर्ड डालकर आप View Passbook पर जाकर अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं.

MORE NEWS