<
Categories: बिज़नेस

11 साल बाद EPFO में ऐतिहासिक बदलाव की तैयारी, जानें कर्मचारियों पर क्या पड़ेगा इसका असर?

EPFO Update 2025: EPFO द्वारा एक बड़ा फैसला लिया जा रहा है, जिसमें  न्यनतम वेतन सीमा पर चर्चा होगी. ऐसे में जानें कि इस बात का लाखों कर्मचारियों पर क्या असर पड़ेगा.

EPFO Latest Updates: देशभर के लाखों कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आने वाली है. Employees Provident Fund Organisation (EPFO) जल्द ही एक बड़ा फैसला ले सकता है, जिससे कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा और भविष्य की बचत को नया आयाम मिलेगा. खबरों के मुताबिक, EPFO की अगली बैठक में EPF (Employees Provident Fund) और EPS (Employees Pension Scheme) में शामिल होने की न्यूनतम वेतन सीमा को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह करने पर विचार किया जाएगा. यदि यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है, तो एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा. यह फैसला दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में होने वाली सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में लिया जा सकता है.

क्या है मौजूदा नियम?

वर्तमान में वे कर्मचारी जिनका मूल वेतन ₹15,000 या उससे कम है, वे EPF और EPS योजनाओं के दायरे में आते हैं. जबकि इससे अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को इसमें शामिल होने या बाहर रहने का विकल्प होता है. यह नियम 2014 में तय किया गया था, जब सरकार ने आखिरी बार वेतन सीमा में बदलाव किया था. यानी पूरे 10 साल बाद एक बार फिर इस सीमा में संशोधन की संभावना बन रही है.

क्या बदल सकता है नया प्रस्ताव?

सूत्रों के अनुसार, श्रम मंत्रालय से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने संकेत दिया है कि EPF और EPS की पात्रता सीमा को ₹10,000 तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे यह ₹25,000 तक पहुंच जाएगी. इस बदलाव से न केवल लाखों नए कर्मचारी इन योजनाओं के तहत आएंगे, बल्कि कर्मचारियों की दीर्घकालिक बचत और पेंशन सुरक्षा भी मजबूत होगी.  माना जा रहा है कि यह निर्णय लागू होने पर लगभग 1 करोड़ नए कर्मचारी ईपीएफ के सदस्य बन सकते हैं.

क्या है EPF और EPS में योगदान का नियम?

मौजूदा प्रावधानों के अनुसार कर्मचारी अपनी सैलरी का 12% हिस्सा EPF में जमा करता है. नियोक्ता (Employer) भी 12% योगदान करता है, जिसमें से 3.67% EPF खाते में जाता है, 8.33%  EPS (Employees Pension Scheme) में जमा होता है. इस तरह दोनों मिलकर कर्मचारी के भविष्य के लिए एक मजबूत आर्थिक सुरक्षा कवच तैयार करते हैं.

 EPFO की वर्तमान स्थिति

इस समय EPFO देश का सबसे बड़ा सामाजिक सुरक्षा संगठन है, जो लगभग 26 लाख करोड़ रुपये का फंड मैनेज कर रहा है. देशभर में इसके 7.6 करोड़ एक्टिव सदस्य हैं, जिनकी संख्या हर साल बढ़ रही है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर न्यूनतम वेतन सीमा बढ़ाई जाती है, तो इससे औपचारिक क्षेत्र (formal sector) में काम करने वाले अधिक कर्मचारी सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आएंगे, जिससे उनकी वित्तीय स्थिरता और भविष्य की सुरक्षा में सुधार होगा.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST