FASTag Annual Pass: यदि आप भी अक्सर अपनी कार से राजमार्गों पर यात्रा करते हैं को यह खबर आपके लिए हैं. निजी वाहनों के लिए फास्टैग वार्षिक पास की कीमतों में 2.5% की बढ़ोतरी की गई है. इसका किराया 1 अप्रैल से बढ़कर 3,075 रुपये हो जाएगी. वर्तमान में, वार्षिक पास की कीमत 3,000 रुपये है, जिससे वाहन बिना रुके 200 टोल प्लाजा पार कर सकते हैं और इस पास को साल में कई बार रिचार्ज किया जा सकता है.
52 लाख से ज्यादा लोग उठा रहें लाभ
इस मामले में अधिकारियों ने बताया कि सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा फास्टैग एनुअल पास की अधिसूचना जारी करते समय मूल्य में वार्षिक संशोधन का प्रावधान किया गया था. यह पास बेहद सफल रहा है और 15 अगस्त से अब तक 52 लाख से अधिक राजमार्ग वाहन चालक इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं.
ये नई दरें वित्तीय वर्ष 2026-27 से लागू होंगी और यह पास केवल निजी वाहनों के लिए उपलब्ध होता है. इसे लेने के लिए वाहन में FASTag एक्टिव होना जरूरी है.
एनुअल टोल पास कैसे प्राप्त करे?
एनएचएआई पर बार-बार यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह वार्षिक पास बहुत उपयोगी साबित होता है.
- एनएचएआई वेबसाइट या ऐप पर जाएं
- यहां वार्षिक पास के लिए निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान का विवरण मिलेगा.
- भुगतान प्रक्रिया पूरी करें
- भुगतान पूरा होने पर, यह वार्षिक पास आपके फास्टैग से जुड़ जाएगा.
- अब आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क का भुगतान किए टोल प्लाजा से यात्रा कर सकते हैं.
FASTag वार्षिक पास कहाँ काम नहीं करता है
इस योजना से बाहर रखी गई कुछ प्रमुख सड़कें और एक्सप्रेसवे इस प्रकार हैं:
- यमुना एक्सप्रेसवे
- द्वारका एक्सप्रेसवे
- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे
- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे
- मेरठ एक्सप्रेसवे समृद्धि महामार्ग
- मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे
- अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे
- अटल सेतु
- मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे
यह कितने समय तक वैध रहता है?
यह पास सक्रिय होने की तारीख से एक वर्ष या 200 यात्राओं तक वैध होता है. जो भी पहले हो वो मान्य होगा. एक बार उपयोग समाप्त हो जाने पर, पास को स्वतः ही एक सामान्य FASTag में बदल जाता है. उपयोगकर्ता फिर से इस पास को वार्षिक पास में सक्रिय कर सकते हैं.