Fastest Vande Bharat Trains: पूरे मार्ग पर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं, जो यात्रियों को बहुत कम समय में उनके गंत्व्य स्थान तक पहुंचा रही है. देखें क्यों हो रहे हैं इनके ज्यादा चर्चें
Vande Bharat Train
Fastest Vande Bharat Train List: इंडियन रेलवे ने अपने विशाल नेटवर्क पर क्रांतिकारी बदलाव लाया है. आज के समय में देश भर में कुल 75 जोड़ी(75 अप और 75 डाउन) यानी 150 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेने चल रही है. यह वंदे भारत ट्रेने उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक देश के विभिन्न हिस्सों में चल रही है. चल रही कई ट्रेने स्पीड के लिहाजे से बहुत बढ़िया सेवा दे रही है तो कई सेमी-हाई स्पीड भी है, जो यात्रियों को बहुत कम समय में उनके गंत्व्य स्थान तक पहुंचा रही है. तो चलिए जानते हैं, उन टॉप 5 हाई स्पीड ट्रेनों के बारे में जो आपके शहर में चलती है या आपके शहरों से होकर गुजरती है .
वंदे भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की आधुनिक, सेमी-हाई-स्पीड और स्वदेशी ट्रेन सेवा है, जिसे “मेक इन इंडिया” पहल के तहत इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई में विकसित किया गया है. यह ट्रेन इंजन-रहित होती है और तेज त्वरण, आरामदायक यात्रा तथा उन्नत सुरक्षा सुविधाओं के लिए जानी जाती है. इसमें ऑटोमैटिक दरवाज़े, आधुनिक सीटें, बायो-वैक्यूम शौचालय, यात्री सूचना प्रणाली और कैटरिंग जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जिससे यह लंबी दूरी की यात्रा को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाती है.
यह 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें हैं जो अपने पूरे रूट पर 130 किमी/घंटा की अधिकतम गति पर चलने के लिए जानी जाती हैं:-
ट्रेन संख्या 22347/22348 हावड़ा-पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयर कार का किराया 1460 रुपये है और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2685 रुपये है, इसकी कुल दूरी 532 किमी की है.
ट्रेन संख्या 22303/22304 हावड़ा–गया–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयर कार का किराया 1365 रुपये है और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2425 रुपये है, इसकी कुल दूरी 458किमी की है.
ट्रेन संख्या 20825/20826 बिलासपुर–नागपुर–बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयर कार की कीमत 1085 रुपये है और एग्जीक्यूटिव चेयर कार की कीमत 2055 रुपये है, इसकी कुल दूरी 413 किमी की है.
ट्रेन संख्या 20101/20102 नागपुर–सिकंदराबाद–नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयर कार की कीमत 1365 रुपये है और एग्जीक्यूटिव चेयर कार की कीमत 2620 रुपये है, इसकी कुल दूरी 578 किमी की है.
ट्रेन संख्या 22962/22961 अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयर कार की कीमत 1210 रुपये है और एग्जीक्यूटिव चेयर कार की कीमत 2305 रुपये है, इसकी कुल दूरी 491 किमी की है.
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…
Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…
Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…