<
Categories: मनोरंजन

‘गलती हो गई पापा’, संजय दत्त की ऐसी हालत देख सुन्न पड़ गए थे सुनील दत्त, IPS ऑफिसर ने सुनाया 1993 ब्लास्ट से जुड़ा किस्सा

साल 2016 में संजय दत्त को अवैध हथियार रखने के लिए सजा हुई थी. यह पूरा मामला 1993 में हुए मुंबई ब्लास्ट (1993 Mumbai Blast) से जुड़ा था. इस केस पर काम कर रहे राकेश मारिया IPS ऑफिसर ने संजय दत्त के बाल खींच कर उन्हें जोर दार चाटा मारा था, जिसे देख सुनील दत्त भी सुन्न रह गए थे. आइये जानते हैं पूरा किस्सा

सन 1993 में 12 मार्च के दिन मुंबई के स्टॉक एक्सचेंज की इमारत के बेसमेंट में एक बड़ा बलास्ट (1993 Mumbai Blast) हुआ. इस दौरान मुंबई में दो घंटे के भीतर 12 धमाके हुए. जिसे देखने के बाद हर कोई सहम गया था. इस घटना में करीब 257 लोगों की मौत हुई और 713 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए थे. इस मामले में बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) का नाम भी जुड़ा था. संजय दत्त पर गैरकानूनी हथियार रखने का आरोप था. मुंबई बलास्ट केस पर काम कर रहे IPS ऑफिसर राकेश मारिया (Rakesh Maria) ने एक बार फिर से उस घटना को याद किया है- राकेश ने बताया कि जब संजय दत्त का नाम इस केस में सामने आया तो, वो मुंबई से बाहर थे और जब वो वापस लौटे तो उन्हे- एयरपोर्ट से ही उठा लिया गया था

IPS ऑफिसर राकेश मारिया ने कियाा मुंबई ब्लास्ट की इन्वेस्टिगेशन को याद

IPS ऑफिसर राकेश मारिया ने हाल ही में मुंबई बलास्ट के दौरान हुई इन्वेस्टिगेशन को याद किया है और बॉलीवुड एक्टर एक्टर संजय दत्त और उनके पिता व दिग्गज एक्टर सुनिल दत्त (Sunil Dutt) से जुड़ा एक किस्सा बताया है कि कैसे उन्होंने संजय दत्त से सच उगलवाया था और जब सुनिल दत्त को ये बात पता लगी थी तो क्या हुआ था. हाल ही में देसी स्टूडियोज को दिए नए इंटरव्यू में राकेश मारिया (Rakesh Maria) ने बताया कि कैसे  मुंबई बलास्ट की इन्वेस्टिगेशन ने उन्हें संजय दत्त तक पहुंचा दिया था. IPS ऑफिसर राकेश मारिया ने इंटरव्यू में बताया कि- मुंबई बलास्ट के मामले में संजय दत्त का नाम एक मशहूर रेस्टोरेंट के मालिक हनीफ कडावाला और इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (Imppa) के प्रेसिडेंट समीर हिंगोरा के जरिए सामने आया था.  इंटरव्यू में IPS ऑफिसर राकेश मारिया (Rakesh Maria) ने कहा कि- मुंबई बलास्ट में सामने आए नाम  हनीफ कडावाला और समीर हिंगोरा ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार कर दिया, लेकिन फिर उन्होंने मुझसे बाज करने के लिए कहा- उन्होंने मुझसे कहा  आप बड़े लोगों को गिरफ्तार क्यों नहीं करते? फिर मैंने पूछा- कौन बड़े लोग? फिर उन्होंने   संजू बाबा…  का नाम लिया और फिर मेरे दिमाग में आया कि संजय दत्ता का इससे क्या लेना-देना है?’. 

Snow Leopard Density india 1

संजय दत्त का था आतंकवादियों से कनेक्शन

IPS ऑफिसर राकेश मारिया (Rakesh Maria) ने इंटरव्यू में आगे बात करते हुए बताया कि इन्वेस्टिगेशन के दौरान हनीफ और समीर ने उन्हें बताया था कि हमलावरों को कार की कैविटी से हथियार निकालने के लिए एक शांत जगह चाहिए थी, जिसके लिए उन्होंने संजय दत्त का घर चुना था.  राकेश मारिया ने बताया कि- कार में वही हथियार थे, जिनका इस्तेमाल 1993 के मुंबई बलास्ट में हुआ था. इंटरव्यू में बात करते हुए IPS ऑफिसर राकेश मारिया बताया कि-  संजय दत्त को आतंकवादियों का पहले ही कॉल आ चुका था, जिसके बाद जब वो उनके घर पहुंचे, तो संजय ने उनसे कहा कि कार पार्क कर दें और  वहा से सभी सामान उतार लें।’ राकेश मारिया (Rakesh Maria) ने आगे बताया – संजय दत्त ने कुछ हथियार रख लिए थे, लेकिन बाद में ज्यादातर हथियार आतंकवादियों को लौटा दिए थे, जो हमलों की प्लानिंग कर रहे थे। इंटरव्यू में राकेश ने बताया कि- जब संजय दत्त का नाम  मुंबई ब्लास्ट (1993 Mumbai Blast) में सामने आया, तो उन्हे पूछताछ के लिए लाना चाहते थे, लेकिन उस समय संजय दत्त मॉरीशस में एक फिल्म की शूटिंग के लिए थे, जिसके बाद इन्वेस्टिगेशन के लिए एक्टर के वापस लौटने का इंतेजार किया गया.

crime news

संजय दत्त को एयरपोर्ट से उठाया पूछताछ के लिए

राकेश मारिया (Rakesh Maria) ने इंटरव्यू में बतााया कि – जब संजय दत्त (Sanjay Dutt) कुछ दिनों बाद वापस भारत लौटे, तो इन्वेस्टिगेशन टीम ने उन्हें सीधे एयरपोर्ट से उठाया और पूछताछ के लिए ले गया. उन्हेंने संजय को मुंबई क्राइम ब्रांच के एक कमरे में रखा था, जिसमें अटैच्ड बाथरूम था, कमरे के अंदर दो कॉन्स्टेबल भी तैनात थे. इन्वेस्टिगेशन टीम ने निर्देश दिया था कि वो संजय दत्त सिगरेट न दें और किसी को भी फोन न करने दें। राकेश मारिया ने बताया कि- वह रात 2:30 बजे तक कमरे में बैठा रहा और  मैं सुबह करीब 8 बजे कमरे में गया। मैंने उससे पूछा, क्या तुम मुझे अपनी कहानी बताओगे या तुम चाहते हो कि मैं तुम्हारा रोल बताऊं?’ राकेश ने बताया कि संजय दत्त ने उनसे कहा कि वह बेगुनाह है और वह इसमें शामिल नहीं है। काफी दिनों का गुस्सा, स्ट्रेस, अचानक मुझ पर हावी हो गया और संजय मेरे सामने कुर्सी पर बैठा था उसके बाल लंबे थे मैंने उसे एक थप्पड़ मारा और वह थोड़ा पीछे गिर गया और मैंने उसके बाल पकड़कर उसे ऊपर खींचा मैंने उससे पूछा… क्या तुम मुझसे एक जेंटलमैन की तरह बात करोगे, या मैं…?’ 

Snow Leopard Density india 2

राकेश मारिया ने मारा था संजय दत्त को बाल खींचकर जोरदार थप्पड़

राकेश मारिया ने इंटरव्यू में आगे बताया कि संजय दत्त ने उनसे अकेले में बात करने को कहा और फिर उसने मुझे पूरी बात बताई। संजय दत्त ने कहा, ‘मुझसे गलती हो गई, प्लीज मेरे पापा को मत बताना. फिर मैंने उससे कहा, मैं कैसे तुम्हारे पापा को न बताऊं? तुमने इतनी बड़ी गलती की है। मर्द बनो।’ राकेश ने बताया कि शाम तक सुनील दत्त (Sunil Dutt), राजेंद्र कुमार, महेश भट्ट, यश जौहर और नेता बलदेव खोसा के साथ उनसे मिलने आए। उन्होंने कहा, ‘उन सबने मुझसे कहा कि संजय दत्त बेगुनाह है और वो ये सब नहीं कर सकता।’ पहली बारइतने गंभीर अपराध का आरोप लगने के बाद संजय अपने पिता के सामने आया, जिसके बाद वो अपने पिता को देखता है, वो बच्चे की तरह रोने लगता है और अपने पिता सुनील दत्त के पैरों में गिर जाता है और कहने लगा ‘पापा गलती हो गई मेरे से’। राकेश मारिया ने इंटरव्यू में कहा कि मैं नहीं चाहता की ऐसा यह किसी भी पिता के साथ हो, सुनील दत्त का चेहरा अपने बेटे की ऐसा हालत देख पीला पड़ गया।’ उसके बाद संजय दत्त ने 2016 में अपनी सजा पूरी की।

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST

चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही? 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने दी चेतावनी

Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…

Last Updated: October 24, 2026 07:38:41 IST

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST