<
Categories: बिज़नेस

भारतीय शेयर बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा लौटा, करीब दो साल में 61 अरब डॉलर की बिकवाली के बाद बदला रुख

करीब दो साल की बिकवाली के बाद FPIs ने भारतीय शेयरों में 8.2 अरब डॉलर लगाए. Jefferies के मुताबिक, लार्जकैप शेयरों को फायदा मिल सकता है.

भारतीय शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) का भरोसा एक बार फिर लौटता नजर आ रहा है. करीब दो साल तक लगातार बिकवाली करने के बाद विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों में जोरदार खरीदारी की है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2026 के मध्य से अब तक FPIs भारतीय इक्विटी बाजार में शुद्ध रूप से 8.2 अरब डॉलर (करीब 73,000 करोड़ रुपये) का निवेश कर चुके हैं. खास बात यह है कि नवंबर में महज छह कारोबारी सत्रों के दौरान 5.8 अरब डॉलर का निवेश आया है. यह संकेत देता है कि विदेशी निवेशकों की रणनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.

जेफरीज ने अपनी इंडिया इक्विटी स्ट्रैटेजी रिपोर्ट ‘Where Could a Revival in FPI Flows Go?’ में कहा है कि लगातार बिकवाली के बाद हाल के दिनों में विदेशी निवेशकों का रुख सकारात्मक हुआ है. 6 नवंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में आए कुल निवेश ने बाजार में विदेशी पूंजी की वापसी को और मजबूत किया है.

दो साल की बिकवाली के बाद बदला विदेशी निवेशकों का रुख

विदेशी निवेशकों की यह वापसी इसलिए भी अहम है, क्योंकि सितंबर 2024 से अक्टूबर 2026 के बीच FPIs ने भारतीय शेयर बाजार से करीब 61 अरब डॉलर की भारी निकासी की थी. अकेले 2026 के पहले 10 महीनों में विदेशी निवेशकों ने 31 अरब डॉलर की बिकवाली की. लगातार निकासी के चलते भारतीय शेयरों में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी भी काफी घट गई थी.

जेफरीज के मुताबिक, BSE 500 कंपनियों में FPIs की हिस्सेदारी घटकर पिछले 10 साल के सबसे निचले स्तर 17.3 फीसदी पर आ गई है. सितंबर 2024 में यह हिस्सेदारी 19.6 फीसदी थी. यानी विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी में 2.3 प्रतिशत अंक की गिरावट आई है.

विदेशी निवेशकों के पास अभी भी खरीदारी की गुंजाइश

जेफरीज की रिपोर्ट में 70 बड़े एक्टिव इमर्जिंग मार्केट फंड्स का विश्लेषण किया गया है. इन फंड्स के पास कुल 370 अरब डॉलर की संपत्ति है. रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2026 तक इनमें से 61 फीसदी फंड्स ने भारत में अपने बेंचमार्क इंडेक्स के मुकाबले कम निवेश कर रखा था. इसे अंडरवेट पोजिशन कहा जाता है.

इन फंड्स में भारत को लेकर औसत ओवरवेट पोजिशन केवल 0.1 प्रतिशत अंक थी, जबकि पिछले 10 वर्षों का औसत 2.2 प्रतिशत अंक रहा है. इससे संकेत मिलता है कि विदेशी निवेशकों के पास भारतीय बाजार में निवेश बढ़ाने की पर्याप्त गुंजाइश मौजूद है. जेफरीज का मानना है कि फिलहाल विदेशी निवेशकों की पोजिशनिंग काफी हल्की है और आने वाले समय में इसमें सुधार हो सकता है.

किन वजहों से बढ़ सकता है विदेशी निवेश?

जेफरीज ने विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी रहने के पीछे कई संभावित कारण बताए हैं. इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कंपनियों के शेयरों से वैश्विक निवेश का दूसरी जगहों पर जाना, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और इक्विटी निवेश पर संभावित टैक्स राहत जैसे कारक शामिल हैं.

इसके अलावा भारत की मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था भी विदेशी निवेशकों को आकर्षित कर सकती है. ब्रोकरेज के मुताबिक, त्योहारी सीजन में ऑटोमोबाइल बिक्री में मजबूती, बिजली की बढ़ती मांग और कर्ज की बेहतर ग्रोथ भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत हैं.

लार्जकैप शेयरों पर दांव लगाने का मौका

शेयर बाजार के वैल्यूएशन को लेकर भी जेफरीज का नजरिया सकारात्मक है. रिपोर्ट के अनुसार, निफ्टी 100 फिलहाल अगले 12 महीनों की अनुमानित कमाई के मुकाबले 18.6 गुना के स्तर पर कारोबार कर रहा है. यह इसका 10 साल का औसत वैल्यूएशन से करीब 5 फीसदी कम है.

जेफरीज का मानना है कि विदेशी निवेशकों की वापसी का सबसे ज्यादा फायदा बड़ी कंपनियों यानी लार्जकैप शेयरों को मिल सकता है. ब्रोकरेज के मुताबिक, अगर FPI निवेश में तेजी का सिलसिला जारी रहता है तो लार्जकैप शेयरों में निवेश का बेहतर अवसर बन सकता है.

Lalit Rai

Recent Posts

Bhai Dooj 2026: 11 नवंबर को मनाई जाएगी भाई दूज, जानें तिलक का शुभ मुहूर्त और पूजा की पूरी सामग्री

Bhai Dooj 2026: भाई दूज 11 नवंबर को मनाई जाएगी. जानें भाई को तिलक लगाने…

Last Updated: November 10, 2026 15:18:43 IST

Caught On CCTV: बिस्तर पर सो रहा था छात्र, अचानक भरभराकर गिरा दीवार पर लगा कैबिनेट; CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

Kota Hostel Viral Video: राजस्थान के कोटा में हॉस्टल में सो रहे छात्र के बिस्तर…

Last Updated: November 10, 2026 15:08:15 IST

Kavya Maran की ग्रीस में होगी शाही शादी, रजनीकांत समेत कई दिग्गज होंगे शामिल; जानें कौन हैं होने वाले पति

Kavya Maran Wedding: काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं, जिन्हें…

Last Updated: November 10, 2026 14:56:04 IST

Sandpaper Scandal: सैंडपेपर कांड की दोबारा जांच से टॉड ग्रीनबर्ग का इनकार, ख्वाजा-वॉर्नर के खुलासों से मचा विवाद

2018 के सैंडपेपर कांड पर उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर के नए खुलासों के बावजूद…

Last Updated: November 10, 2026 14:52:13 IST

Nvidia CEO जेनसन हुआंग लगा बड़ा झटका, एक दिन में 6.47 अरब डॉलर गंवाए, टॉप-10 अमीरों से बाहर

Nvidia CEO जेनसन हुआंग की दौलत एक दिन में 6.47 अरब डॉलर घटकर 148 अरब…

Last Updated: November 10, 2026 14:48:57 IST

U19 Asia Cup: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, UAE के खिलाफ 160 रन ठोककर मचाई सनसनी

Aaryavir Sehwag Century: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने UAE के खिलाफ अंडर-19 एशिया…

Last Updated: November 10, 2026 14:21:14 IST