<

Caught On CCTV: बिस्तर पर सो रहा था छात्र, अचानक भरभराकर गिरा दीवार पर लगा कैबिनेट; CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

Kota Hostel Viral Video: राजस्थान के कोटा में हॉस्टल में सो रहे छात्र के बिस्तर पर अचानक दीवार पर लगा भारी कैबिनेट गिर गया. छात्र बाल-बाल बचा. चोरी से परेशान होकर लगाए गए CCTV कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई.

Kota Hostel Viral Video: राजस्थान के कोटा से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक हॉस्टल के कमरे में सो रहे छात्र के ऊपर दीवार पर लगा एक बड़ा कैबिनेट अचानक गिर जाता है. कैबिनेट सीधे छात्र के बिस्तर पर गिरता है. गनीमत रही कि छात्र को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया. इस पूरी घटना का वीडियो कमरे में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. बताया जा रहा है कि छात्र ने अपने कमरे में बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं के कारण CCTV कैमरा लगवाया था.

अचानक छात्र के ऊपर गिरा भारी कैबिनेट

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि छात्र अपने छोटे से हॉस्टल के कमरे में बिस्तर पर आराम कर रहा है. कमरे में किताबें, कॉपियां और रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान रखा हुआ है. छात्र रात में चैन से सो रहा होता है, तभी अचानक दीवार पर लगा सफेद रंग का बड़ा कैबिनेट नीचे गिर जाता है. कैबिनेट सीधे छात्र के बिस्तर पर आ गिरता है. इसके साथ ही उसमें रखी किताबें और दूसरा सामान भी नीचे बिखर जाता है. शुरुआत में छात्र को कुछ समझ नहीं आता. कुछ सेकंड बाद वह हलचल करता है और गिरे हुए कैबिनेट को हाथ लगाकर धीरे-धीरे उठकर बैठ जाता है. इसके बाद वह कमरे में फैले सामान को देखता है और अपना फोन उठाता है. हैरानी की बात यह है कि इतना भारी कैबिनेट बिस्तर पर गिरने के बाद भी छात्र को कोई चोट नहीं आई.

चोरी की घटनाओं से परेशान होकर लगाया था CCTV कैमरा

जानकारी के अनुसार, छात्र ने अपने हॉस्टल के कमरे में बार-बार हो रही चोरी और सामान गायब होने की घटनाओं से परेशान होकर Ezviz कंपनी का CCTV कैमरा लगवाया था. छात्र ने यह कैमरा अपने कमरे और सामान पर नजर रखने के लिए लगाया था. लेकिन उसे अंदाजा भी नहीं था कि एक दिन यही कैमरा उसके साथ हुए इस बड़े हादसे को रिकॉर्ड कर लेगा. वीडियो में 6 अप्रैल 2025 की तारीख और समय भी दिखाई दे रहा है. हालांकि, यह वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा में आया है.

ये भी पढ़ें:  Watch Video: राम मंदिर में घुसकर बजरंगबली के पोस्टर फाड़े, फिर बोर्ड पर किया स्प्रे पेंट, गार्ड को दी जान से मारने की धमकी; CCTV में कैद पूरी घटना

कोटा के हॉस्टल में सुरक्षा पर उठे सवाल

राजस्थान का कोटा देश के बड़े कोचिंग शहरों में से एक है. यहां हर साल हजारों छात्र इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने आते हैं. इनमें से ज्यादातर छात्र हॉस्टल और पीजी में रहकर पढ़ाई करते हैं. इस घटना के सामने आने के बाद हॉस्टल के कमरों में लगे फर्नीचर की मजबूती और उसकी सही तरीके से फिटिंग को लेकर सवाल उठने लगे हैं. 

ये भी पढ़ें:  UP Crime: प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी बहन, भाइयों ने घोंटा गला; हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव के साथ किया ऐसा काम; देख पुलिस भी दंग

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Bhai Dooj 2026: 11 नवंबर को मनाई जाएगी भाई दूज, जानें तिलक का शुभ मुहूर्त और पूजा की पूरी सामग्री

Bhai Dooj 2026: भाई दूज 11 नवंबर को मनाई जाएगी. जानें भाई को तिलक लगाने…

Last Updated: November 10, 2026 15:18:43 IST

Kavya Maran की ग्रीस में होगी शाही शादी, रजनीकांत समेत कई दिग्गज होंगे शामिल; जानें कौन हैं होने वाले पति

Kavya Maran Wedding: काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं, जिन्हें…

Last Updated: November 10, 2026 14:56:04 IST

Sandpaper Scandal: सैंडपेपर कांड की दोबारा जांच से टॉड ग्रीनबर्ग का इनकार, ख्वाजा-वॉर्नर के खुलासों से मचा विवाद

2018 के सैंडपेपर कांड पर उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर के नए खुलासों के बावजूद…

Last Updated: November 10, 2026 14:52:13 IST

Nvidia CEO जेनसन हुआंग लगा बड़ा झटका, एक दिन में 6.47 अरब डॉलर गंवाए, टॉप-10 अमीरों से बाहर

Nvidia CEO जेनसन हुआंग की दौलत एक दिन में 6.47 अरब डॉलर घटकर 148 अरब…

Last Updated: November 10, 2026 14:48:57 IST

U19 Asia Cup: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, UAE के खिलाफ 160 रन ठोककर मचाई सनसनी

Aaryavir Sehwag Century: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने UAE के खिलाफ अंडर-19 एशिया…

Last Updated: November 10, 2026 14:21:14 IST