<
Categories: बिज़नेस

अब घर बैठे ही कर सकते हैं Aadhaar Update, सिर्फ इन कामों के लिए जाना होगा आधार सेंटर, जानिए कब से हो रहा बदलाव

Aadhaar Card News: आधार कार्ड धारकों के लिए झंझट को खत्म कर देने वाली खबर सामने आ रही है. UIDAI ने घोषणा की है कि नवंबर से ज़्यादातर अपडेट घर बैठे ऑनलाइन किए जा सकेंगे.

Aadhaar Update: अधिकतर लोग आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए दर-दर भटकते हैं और बेवजह अच्छा खासा पैसा खर्च कर देते हैं. लेकिन अब आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए आपको लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि UIDAI ने एक अहम फैसला लिया है और कहा है कि नवंबर से आधार कार्ड से जुड़े ज़्यादातर अपडेट घर बैठे ही हो सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसमें फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम का इस्तेमाल होगा, जिससे मोबाइल फोन या कंप्यूटर से ही जानकारी बदली  जा सकेगी. UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने इस बात की जानकारी दी कि यह प्रक्रिया सुरक्षित होगी और पहचान की चोरी जैसी समस्याओं को रोकने में काफी मदद देगी. 

घर बैठे कर सकते हैं बदलाव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ मामले ऐसे हैं जिनके लिए आधार केंद्र जाना काफी जरूरी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर किसी को अपनी फ़ोटो अपडेट करवानी है या बायोमेट्रिक बदलाव, जैसे कि फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन, करवाने हैं, तो उन्हें केंद्र जाना अनिवार्य होगा. लेकिन अगर आपको नाम, पता और मोबाइल नंबर जैसी बाकी जानकारी बदलवानी है तो वो ऑनलाइन ही बदली जाएगी.

एक्टिव हुआ UIDAI

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि UIDAI ने आधार प्रमाणीकरण को और व्यापक बनाने का लक्ष्य रखा है. हाल ही में, हर रोज लगभग 9 करोड़ आधार प्रमाणीकरण किए जा रहे हैं, और इसे बढ़ाकर 20 करोड़ करने की योजना है. वहीं रेलवे टिकट खरीदने जैसे उद्देश्यों के लिए भी आधार का उपयोग बढ़ाया जाएगा. बच्चों के बायोमेट्रिक्स अपडेट करने के लिए स्कूलों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे. इसके अलावा, यूआईडीएआई दुरुपयोग को रोकने के लिए मृत व्यक्तियों के आधार कार्ड को भी निष्क्रिय कर रहा है. अब तक 1.2 करोड़ से ज़्यादा मृतकों के आधार कार्ड निष्क्रिय किए जा चुके हैं. यह कदम सरकारी लाभों और सब्सिडी के दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाया गया है.

कौन हैं Maulana Tauqeer Raza? जिन्होंने बरेली के मुसलमानों को दिया आदेश,  ‘I Love Muhammad’ पर फिर क्यों मचा बवाल

Aaj Ka Rashifal: कन्या से लेकर कुंभ तक, किसकी बदलेगी किस्मत और किसे झेलना होगा नुकसान? जानें 27 सितंबर 2025 का राशिफल

Heena Khan

Recent Posts

कौन हैं Yashwant Varma? कैश कांड में घिरे थे ‘जस्टिस साहब’, पद से अचानक देना पड़ा इस्तीफा

Who is Justice Yashwan: जस्टिस यशवंत वर्मा ने भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उन्हें पद…

Last Updated: April 10, 2026 13:08:02 IST

कौन है अमन जो रच रहा था पीएम की हत्या की साज़िश, अमेरिकी खुफिया एजेंसी से निकला कनेक्शन!

Conspiring to Assassinate PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश रचने के…

Last Updated: April 10, 2026 13:00:19 IST

Thalapathy Vijay Movie Leaked: रिलीज से पहले विजय की फिल्म लीक! करोड़ों कमाने से पहले साइबर सेल के आगे गिड़गिराए एक्टर

Thalapathy Vijay Jana Nayagan Leaked Online: साउथ एक्टर विजय के सिर पर गाज गिर रही…

Last Updated: April 10, 2026 12:53:17 IST

Madhya Pradesh: पंखे से हवा करते-करते थक गया मासूम, बेखबर टीचर कान में ईयरफोन लगा करती रही बात, वीडियो वायरल

MP News: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में टीचर कान में ईयरफोन लगाकर…

Last Updated: April 10, 2026 12:51:57 IST

JEE Main Answer Key 2026 Session 2 Date: जेईई मेंस सेशन 2 आंसर की कब जारी होगी? देखें यहां लेटेस्ट अपडेट्स

JEE Main Answer Key 2026 Session 2 Date: जेईई मेंस सेशन 2 आंसर की किसी…

Last Updated: April 10, 2026 12:49:49 IST