<

IND vs ZIM: संजू सैमसन को मिलेगा मौका? सुंदर होंगे बाहर, ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI

टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच जीतकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी और सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी. उनका मुकाबला 26 फरवरी को शाम 7 बजे से जिम्बाब्वे से होगा.

IND vs ZIM: भारत जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में कुछ बदलाव के साथ उतर सकता है. यह मैच चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम  में खेला जाएगा. पिछला मैच हारने के बाद भारतीय टीम जीत की राह पर लौटना चाहेगी और सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी. उनका मुकाबला 26 फरवरी को शाम 7 बजे से जिम्बाब्वे से होगा. आइए जानते हैं टीम इंडिया की प्लेइंग XI इस मैच में कैसी हो सकती है.
कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी क्रम में बदलाव कर सकते हैं ताकि टीम और मजबूत बने. खबर है कि संजू सैमसन प्लेइंग XI में वापसी कर सकते हैं. अगर वह खेलते हैं तो मध्यक्रम को मजबूती मिलेगी और वह विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं. ऐसे अहम मुकाबले में उनका अनुभव टीम के काम आ सकता है. ऐसी संभावना है कि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग कर सकते हैं और ईशान किशन तीसरे नंबर पर खेलेंगे.  ऐसे में तिलक वर्मा बाहर किए जा सकते हैं.

ये बदलाव भी हो सकते हैं

वॉशिंगटन सुंदर की जगह ऑलराउंडर और टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल को भी मौका मिल सकता है क्योंकि चेन्नई की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. अक्षर बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे सकते हैं. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह एक बार फिर गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे. उनका प्रदर्शन जिम्बाब्वे को बड़े स्कोर से रोकने में अहम रहेगा. इसके अलावा रिंकू सिंह की उपलब्धता भी टीम के लिए अच्छी खबर है. वह आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं और मैच को शानदार तरीके से समाप्त कर सकते हैं.

भारत के लिए मैच जीतना जरूरी

यह मुकाबला भारत के लिए बेहद अहम है. टीम को सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी ताकि नेट रन दर बेहतर हो सके. चेन्नई में मजबूत प्रदर्शन भारत के आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है और विश्व कप की उम्मीदों को कायम रख सकता है.
ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

RBI Repo Rate Hike: होम लोन से लेकर कार लोन तक, इन लोगों को बड़ा झटका, बढ़ेगी EMI? RBI ने बढ़ाया रेपो रेट

RBI Repo Rate Hike: पिछली बार रेपो रेट में बढ़ोतरी फरवरी 2023 में हुई थी,…

Last Updated: October 7, 2026 10:37:54 IST

Chammak Challo जाएंगे भूल…अब ट्रेंड होगा ‘डैडी कूल’, 15 साल बाद King में Shahrukh-Kareena का नया गाना मचाएगा तहलका

Shahrukh Kareena Song: फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान और करीना कपूर की जोड़ी फिर नजर…

Last Updated: October 7, 2026 10:23:53 IST

Delhi Protest: राहुल-प्रियंका के खिलाफ FIR दर्ज, लगा ये गंभीर आरोप; कल रात किए गए डिटेन

Delhi Protest: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के…

Last Updated: October 7, 2026 10:04:51 IST

Delhi Traffic Alert: आज दिल्ली में लग सकता है महाजाम! इन रास्तों पर जाने से बचें, पार्किंग भी रहेगी बंद

Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली में बीजेपी के कार्यक्रम के चलते 7 अक्टूबर को कई…

Last Updated: October 7, 2026 09:52:34 IST

CNG Price Hike: आज से CNG और PNG के दाम बढ़े, कितनी महंगी हुई गैस? जानें नए रेट

Cng Price Hike:  आज से CNG और PNG दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई…

Last Updated: October 7, 2026 09:44:18 IST