Fuel Price Hike: ईरान पर इजराइल और अमेरिका के ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. ईरान भी इजराइल और अमेरिका मित्र देशों पर हमले करके माकूल जवाब दे रहा है. ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध को एक महीने हो चुके हैं और तभी से तेल आयात का सबसे बड़ा और अहम रूट स्टेट ऑफ हॉर्मुज बंद है. इसके चलते पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत कई देशों में परोक्ष रूप से तेल संकट पैदा हो गया है.
पाकिस्तान में तेल के दामों में बेतहाशा वृद्धि की खबरें सामने आई हैं. भारत में पिछले सप्ताह निजी क्षेत्र की कंपनी नायरा और इस सप्ताह शेल इंडिया (Shell India) ने पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी की. इसके बाद Torrent Gas ने CNG की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा कर दिया है. इस तरह पेट्रोल और डीजल के बाद सीएनजी के वाहनों से भी आवागमन महंगा हो जाएगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Torrent Gas ने जयपुर में 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की है. वहीं, देश की राजधानी मुंबई से सटे पुणे के ग्रामीण इलाकों Torrent Gas ने 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है. CNG की कीमतों में बढ़ोतरी से यात्रियों और ऑटो ड्राइवरों पर असर पड़ गया है. यात्रियों के साथ प्राइवेट वाहन चालकों ने इस बढ़ोतरी पर चिंता जताई है. समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, Torrent Gas ने जयपुर में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में रुपये 2.50 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है.
महंगी हो सकती हैं रोजमर्रा की चीजें
इसके बाद यानी सीएनजी के दाम बढ़ने के बाद लोगों का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन और माल ढुलाई के किराए में भी बढ़ोतरी हो सकती है. ज्यादातर लोगों का कहना है कि इस बढ़ोतरी से रोजमर्रा की चीजें और महंगी हो सकती हैं.
पुणे में क्या हुई कीमत
पुणे के ग्रामीण इलाकों में Torrent Gas ने CNG की कीमतें 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाईं हैं, नई दरें 2 अप्रैल की आधी रात (3 अप्रैल, 2026 की सुबह) से लागू हैं. इस बढ़ोतरी के बाद पुणे में CNG की कीमत अब 94.50 प्रति किलोग्राम हो गई है. यहां पर बता दें कि CNG की दरों में बढ़ोतरी से पहले ही यानी 1 अप्रैल, 2026 को ही देश के ज्यादातर शहरों में कॉमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमत भी बढ़ गई है.