<
Categories: बिज़नेस

पेट्रोल-डीजल के बाद अब बढ़े CNG के दाम, कितनी चुकानी होगी कीमत; फटाफट करें नोट

Fuel Price Hike: निजी ईंधन कंपनी Torrent Gas ने CNG की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की है.

Fuel Price Hike: ईरान पर इजराइल और अमेरिका के ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. ईरान भी इजराइल और अमेरिका मित्र देशों पर हमले करके माकूल जवाब दे रहा है. ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध को एक महीने हो चुके हैं और तभी से तेल आयात का सबसे बड़ा और अहम रूट स्टेट ऑफ हॉर्मुज बंद है. इसके चलते पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत कई देशों में परोक्ष रूप से तेल संकट पैदा हो गया है.

पाकिस्तान में तेल के दामों में बेतहाशा वृद्धि की खबरें सामने आई हैं. भारत में पिछले सप्ताह निजी क्षेत्र की कंपनी नायरा और इस सप्ताह शेल इंडिया (Shell India) ने पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी की. इसके बाद Torrent Gas ने CNG की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा कर दिया है.  इस तरह पेट्रोल और डीजल के बाद सीएनजी के वाहनों से भी आवागमन महंगा हो जाएगा. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Torrent Gas ने जयपुर में 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की है. वहीं, देश की राजधानी मुंबई से सटे पुणे के ग्रामीण इलाकों Torrent Gas ने 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है. CNG की कीमतों में बढ़ोतरी से यात्रियों और ऑटो ड्राइवरों पर असर पड़ गया है. यात्रियों के साथ प्राइवेट वाहन चालकों ने इस बढ़ोतरी पर चिंता जताई है. समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, Torrent Gas ने जयपुर में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में रुपये 2.50 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है. 

महंगी हो सकती हैं रोजमर्रा की चीजें

इसके बाद यानी  सीएनजी के दाम बढ़ने के बाद लोगों का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन और माल ढुलाई के किराए में भी बढ़ोतरी हो सकती है. ज्यादातर लोगों का कहना है कि इस बढ़ोतरी से रोजमर्रा की चीजें और महंगी हो सकती हैं.  

पुणे में क्या हुई कीमत

पुणे के ग्रामीण इलाकों में  Torrent Gas ने CNG की कीमतें 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाईं हैं, नई दरें 2 अप्रैल की आधी रात (3 अप्रैल, 2026 की सुबह) से लागू हैं. इस बढ़ोतरी के बाद  पुणे में CNG की कीमत अब 94.50 प्रति किलोग्राम हो गई है. यहां पर बता दें कि CNG की दरों में बढ़ोतरी से पहले ही यानी 1 अप्रैल, 2026 को ही देश के ज्यादातर शहरों में कॉमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमत भी बढ़ गई है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST

जय शाह ने टीम इंडिया को पहनाया GOLD मेडल, पाकिस्तान को SILVER देने कौन पहुंचा? जानें पूरी डिटेल

India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 17:15:31 IST

Padma Purana: किस कर्म से बदलती है आत्मा की अगली यात्रा…जानिये 84 लाख योनियों का रहस्य

Padma Purana: हिंदू धर्म में 84 लाख योनियों की अवधारणा का अक्सर यह अर्थ बताया…

Last Updated: October 3, 2026 16:47:38 IST

Rajasthan News: चोरी बन गई काल! तार चुराने की कोशिश में दो युवकों की बिजली का झटका लगने से मौत, जलकर कोयला बन गए शव

राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…

Last Updated: October 3, 2026 16:39:19 IST

Ghaziabad News: वैशाली स्थित एक ऊंची इमारत की बालकनी गिरी, कई कारें हुईं क्षतिग्रस्त; बड़े हादसे से बाल-बाल बचे लोग

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…

Last Updated: October 3, 2026 16:24:59 IST