Gold Silver Price Today: लगातार दो दिन की भारी गिरावट के बाद आज सोने और चांदी में जोरदार तेजी देखने को मिली. बुधवार 18 फरवरी को रात 8 बजे तक MCX पर सोने में 3500 रुपये से ज्यादा की तेजी देखने को मिली, जबकि चांदी में 13500 रुपये से ज्यादा की तेजी.देखने को मिली. इंटरनेशनल मार्केट में भी जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला. COMEX पर सोने में 1.96 फीसदी और चांदी में 5.17 फीसदी की तेजी देखने को मिली. मार्केट एनालिस्ट ने बताया कि सोने की वायदा कीमतों में तेजी ट्रेडर्स द्वारा नए सौदों की खरीदारी बढ़ने की वजह से आई.
MCX पर सोने के लेटेस्ट रेट क्या हैं?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर लेटेस्ट रेट के अनुसार, अप्रैल 2026 डिलीवरी वाला सोना 2.30% या लगभग ₹3,482 बढ़कर ₹1,54,900 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. यह इसका ऑल-टाइम हाई था, जबकि इसका लो ₹1,52,501 था. पिछले ट्रेडिंग सेशन में यह ₹1,51,418 पर बंद हुआ था.
MCX पर चांदी के लेटेस्ट रेट क्या हैं?
MCX पर मार्च 2026 डिलीवरी वाली चांदी में 6% की तेज बढ़त देखी गई, जो ₹13,726 बढ़कर ₹2,28,783 प्रति किलोग्राम हो गई. यह दिन का इसका हाई था, जबकि इसका लो ₹2,32,121 था. पिछले दिन, यह ₹2,28,783 पर बंद हुई थी.
ग्लोबल मार्केट में सोना $5,000 के पार
इंटरनेशनल मार्केट (COMEX) में सोना एक बार फिर $5,000 के लेवल को पार कर गया, और $5,002 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था. ट्रेडिंग सेशन के दौरान, यह 1.96 परसेंट या $96 से ज़्यादा चढ़ा. वहीं, चांदी में 5.17 परसेंट या लगभग $3.80 की बढ़त देखी गई और कीमत $77 प्रति औंस को पार कर गई.
क्या यह खरीदने का समय है?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया, इन्वेस्टर्स को सावधान रहने की सलाह देते हैं. वह बताते हैं कि डॉलर मजबूत हुआ है और रूस-यूक्रेन युद्ध कुछ हद तक स्थिर हो गया है. इससे सोने में और गिरावट आ सकती है. उनका अनुमान है कि सोना लगभग ₹110,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है.
वह चांदी के इन्वेस्टर्स को अभी इंतजार करने की सलाह देते हैं. वह बताते हैं कि चीन में लूनर न्यू ईयर के कारण एशियाई बाजार ठंडे हैं, और चांदी की मांग कम है. चांदी की कीमतें फिर से काफी गिर सकती हैं. उनका अनुमान है कि अगर चांदी की कीमतें गिरती हैं, तो वे ₹180,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती हैं.