<
Categories: बिज़नेस

Gold Price Today 5 April: सोना एक हफ्ते में ₹2860 महंगा, जानें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Price Today 5 April: आज 5 अप्रैल की कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 151080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. मुंबई में कीमत 150930 रुपये प्रति 10 ग्राम है. शुक्रवार, 3 अप्रैल को दिल्ली के सर्राफा बाज़ार में सोने की कीमत में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया. कीमत 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही.

Gold Price Today: देश में सोने की कीमत में हर हफ़्ते तेज़ी जारी है. एक हफ़्ते में 24 कैरेट सोना 2860 रुपये महंगा हो गया है. जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत में 2600 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. आज 5 अप्रैल की कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 151080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. मुंबई में कीमत 150930 रुपये प्रति 10 ग्राम है. शुक्रवार, 3 अप्रैल को दिल्ली के सर्राफा बाज़ार में सोने की कीमत में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया. कीमत 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही. इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड की कीमत अभी 4,591.52 डॉलर प्रति औंस है.

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 138500 151080
मुंबई 138350 150930
अहमदाबाद 138400 150980
चेन्नई 139500 152180
कोलकाता 138350 150930
हैदराबाद 138350 150930
जयपुर 138500 151080
भोपाल 138400 150980
लखनऊ 138500 151080
चंडीगढ़ 138500 151080

पिछले दिन सोने का क्या भाव था?

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, ज्वैलर्स और रिटेलर्स की कम डिमांड की वजह से शुक्रवार को नेशनल कैपिटल के बुलियन मार्केट में सोने का भाव स्थिर रहा. इसी तरह, 99.9 परसेंट शुद्ध सोने का भाव भी 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर स्थिर रहा. इससे पहले गुरुवार को घरेलू मार्केट में सुस्ती की वजह से सोने के भाव गिरे थे. 99.9 परसेंट शुद्ध (24 कैरेट) सोने का भाव 3,500 रुपये या 2.26 परसेंट गिरकर 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर आ गया. इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड $166.79 या 3.51 परसेंट गिरकर $4,591.52 प्रति औंस पर आ गया.

पिछले दिन सोने के फ्यूचर्स का क्या भाव था?

गुरुवार को फ्यूचर्स ट्रेडिंग में सोने के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. सोने की कीमतें 6,004 रुपये गिरकर 1,47,704 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं. यह करीब 3.91% की गिरावट थी. इससे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चार दिन की तेजी भी थम गई. इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई. जून डिलीवरी के लिए कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स $194.70 या 4.05% गिरकर $4,618.40 प्रति औंस पर बंद हुआ.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में लगातार 8वें दिन गिरावट, सस्ता हुआ 24 कैरेट गोल्ड; जानें 10 ग्राम का ताजा भाव

Gold Rate Today 19 Septemebr 2026:दिल्ली के बुलियन बाजार में सोने का भाव लगातार 7वें…

Last Updated: November 19, 2026 11:32:17 IST

Watch Video: भाखड़ा नहर का पुल टूटा, देखते ही देखते धंस गए 2 ट्रक! एक में लगी आग; मौके पर मचा हड़कंप

Patiala Bridge Collapses: पंजाब के पटियाला-संगरूर बाईपास पर भाखड़ा नहर का लोहे का पुल अचानक…

Last Updated: November 19, 2026 11:03:58 IST

अब मोबाइल पर मिलेगी PF खाते की पूरी जानकारी, WhatsApp से चेक करें बैलेंस, योगदान और पिछले 5 ट्रांजैक्शन

EPFO की WhatsApp सर्विस से घर बैठे PF बैलेंस, कर्मचारी-कंपनी का योगदान और पिछले 5…

Last Updated: November 19, 2026 11:26:31 IST

पेंशनर्स न करें ये गलती, वरना दिसंबर में नहीं आएगी पेंशन! 30 नवंबर है लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की डेडलाइन

केंद्र सरकार के पेंशनर्स को 30 नवंबर 2026 तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा. ऐसा…

Last Updated: November 19, 2026 10:34:39 IST

Mathura Temple: ‘गुंबद टूटेगा…मंदिर बनेगा’, मथुरा को लेकर योगी के मंत्री का बड़ा ऐलान; मचा सियासी घमासान

Mathura Temple: यूपी के मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने मथुरा में भव्य मंदिर बनने का…

Last Updated: November 19, 2026 09:56:05 IST

UPI से पेमेंट करना कारोबारियों को पड़ेगा महंगा? हर बिजनेस ट्रांजैक्शन पर लग सकता है ₹5 चार्ज

UPI से बिजनेस पेमेंट करने पर हर ट्रांजैक्शन के लिए ₹5 चार्ज लग सकता है.…

Last Updated: November 19, 2026 09:40:16 IST