Patiala Bridge Collapses: पंजाब के पटियाला-संगरूर बाईपास पर भाखड़ा नहर का लोहे का पुल अचानक टूट गया. हादसे में दो ट्रक धंस गए, जबकि एक ट्रक में आग लग गई. मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
Patiala Bridge Collapses: पंजाब के पटियाला से गुरुवार को एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां पटियाला-संगरूर बाईपास पर भाखड़ा नहर के ऊपर बना लोहे का पुल अचानक टूट गया. हादसे के समय पुल से गुजर रहे दो ट्रक टूटे हुए हिस्से में ही धंस गए. इस दौरान एक ट्रक में आग भी लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई. हादसे का वीडियो भी सामने आया है. आइए जानते हैं कि इस घटना में अब तक क्या जानकारी सामने आई है.
जानकारी के मुताबिक, पटियाला-संगरूर बाईपास पर गांव पसियाना के पास भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल अचानक टूट गया. उस समय वहां से दो ट्रक गुजर रहे थे. पुल का हिस्सा टूटते ही दोनों ट्रक उसमें धंस गए. हादसे के दौरान एक ट्रक में आग लग गई. अचानक हुए इस हादसे से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. घटना के बाद सामने आए वीडियो में पुल का टूटा हुआ हिस्सा और उसमें फंसे ट्रक दिखाई दे रहे हैं.
A bridge collapsed over #BhakraCanal on Patiala-Sangrur road near Patiala on the wee hours of today, no casualty reported but two trucks get stuck, villagers rescued the drivers https://t.co/NwzDGPagpd
— Neel Kamal (@NeelkamalPb) November 19, 2026
पुल टूटने और ट्रक में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. मौके पर राहत और बचाव कार्य को लेकर जानकारी सामने आ रही है.
फिलहाल पुल अचानक क्यों टूटा, इसकी वजह सामने नहीं आई है. हादसे में किसी की मौत हुई है या कोई घायल हुआ है, इस बारे में भी अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. प्रशासन की ओर से स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही हादसे की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी.
EPFO की WhatsApp सर्विस से घर बैठे PF बैलेंस, कर्मचारी-कंपनी का योगदान और पिछले 5…
केंद्र सरकार के पेंशनर्स को 30 नवंबर 2026 तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा. ऐसा…
Mathura Temple: यूपी के मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने मथुरा में भव्य मंदिर बनने का…
UPI से बिजनेस पेमेंट करने पर हर ट्रांजैक्शन के लिए ₹5 चार्ज लग सकता है.…
Silver Price Today 19 November 2026: 19 नवंबर को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट…
Meerut Viral Video: मेरठ में पति की कथित दूसरी शादी को लेकर दो पक्षों में…