<
Categories: बिज़नेस

Gold Price Today: सोने की कीमतों में फिर आया उछाल, दिल्ली से लेकर मुंबई तक; जानें आज का ताजा रेट

Gold Price Today 5 November 2026: 5 नवंबर 2026 को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है. जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने के ताजा भाव.

Gold Price Today 5 November 2026: देश में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. गुरुवार, 5 नवंबर को भी सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है. अगर आप आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले अपने शहर में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का ताजा भाव जरूर जान लें.

MCX पर सोने की कीमत में आई तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बाजार खुलने से पहले 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.04 फीसदी यानी 59 रुपये बढ़कर 1,43,293 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इससे पिछले कारोबारी दिन सोना 1,43,234 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

दिल्ली में 4,800 रुपये महंगा हुआ सोना

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 4,800 रुपये की बड़ी तेजी आई. इसके बाद सोने का भाव सभी टैक्स समेत 1,46,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. वहीं, बुलियंस के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,073.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है.

भारत के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव (1 ग्राम)

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
चेन्नई ₹14,292 ₹13,101 ₹10,736
मुंबई ₹14,281 ₹13,091 ₹10,711
दिल्ली ₹14,296 ₹13,106 ₹10,726
कोलकाता ₹14,281 ₹13,091 ₹10,711
बेंगलुरू ₹14,281 ₹13,091 ₹10,711
हैदराबाद ₹14,281 ₹13,091 ₹10,711
केरल ₹14,281 ₹13,091 ₹10,711
पुणे ₹14,281 ₹13,091 ₹10,711
वडोदरा ₹14,286 ₹13,096 ₹10,716

ये भी पढ़ें:  Gold Silver Price: सोने और चांदी पर ट्रंप के हारने का असर, अचानक बढ़ी कीमते; जानें कितना महंगा हुआ गोल्ड

24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव

गुडरिटर्न्स के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,950 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,050 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,07,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है. सोने की कीमतें अलग-अलग शहरों में टैक्स और स्थानीय मांग के कारण अलग हो सकती हैं. ऐसे में खरीदारी करने से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक करें.

ये भी पढ़ें:  एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन

यह मान्यता कर्मचारियों के विश्वास, जुड़ाव और कल्याण पर आधारित कार्य-संस्कृति के निर्माण पर एलजी…

Last Updated: November 5, 2026 10:22:06 IST

RJ Mahvash Viral Video: मां बनने वाली थीं धनश्री! फिर चहल के धोखे ने छीन ली सारी खुशियां; महवश के दावे ने खोल कर रख दी पूरी पोल?

RJ Mahvash Viral Video: आरजे महवश का प्रेग्नेंट पत्नी को धोखा देने वाले शख्स पर…

Last Updated: November 5, 2026 10:02:40 IST

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के इन रास्तों पर डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले चेक कर लें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: आज घर से निकलने से पहले आपको दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी…

Last Updated: November 5, 2026 09:59:33 IST

Google-Microsoft में कर्मचारियों को एग्जिट ऑफर, AI पर खर्च बढ़ा, कंपनियों ने बदली अपनी रणनीति

AI पर भारी निवेश के बीच Google और Microsoft ने कर्मचारियों को स्वैच्छिक नौकरी छोड़ने…

Last Updated: November 5, 2026 10:09:22 IST

‘IAS एक ब्रांड है, इसलिए मार दिया…’, पूर्व आईएएस की हत्या के आरोपी के बेखौफ बयान से पुलिस भी हैरान, बताया क्यों की हत्या

IAS Rakesh Agrawal Murder Case: भोपाल में पूर्व आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या 30…

Last Updated: November 5, 2026 09:33:48 IST

Binance पर अब तक का बड़ा साइबर हमला, 6.34 अरब डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी ट्रांसफर, फर्जी नौकरी के जरिए सेंधमारी?

Binance पर साइबर हमले में 6.34 अरब डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी ट्रांसफर हुई. फर्जी भर्ती और…

Last Updated: November 5, 2026 09:21:58 IST